दीना व शिरिन के साथ रतन पहुंचे जमशेदपुर
जमशेदपुर : टाटा समूह के रतन टाटा अपनी दो बहनों दीना जीजीभाई और शिरिन जीजीभाई के सा
By JagranEdited By: Published: Fri, 03 Mar 2017 02:47 AM (IST)Updated: Fri, 03 Mar 2017 02:47 AM (IST)
जमशेदपुर : टाटा समूह के रतन टाटा अपनी दो बहनों दीना जीजीभाई और शिरिन जीजीभाई के साथ गुरुवार की शाम 4.30 बजे जमशेदपुर पहुंचे। सोनारी एयरपोर्ट पर टाटा स्टील के प्रबंध निदेशक टीवी नरेंद्रन और उनकी पत्नी रूचि नरेंद्रन ने गुलदस्ता भेंटकर रतन टाटा और उनकी दोनों बहनों का स्वागत किया। इसके बाद टीवी नरेंद्रन टाटा परिवार को लेकर सीधे डायरेक्टर्स बंगलो लेकर चले गए। पूरे परिवार के यहीं ठहरने की व्यवस्था की गई है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें