Move to Jagran APP

Ranchi: विधवा के साथ तीन दिन तक दुष्कर्म करता रहा दारोगा, गर्भवती होकर दिया पुत्री को जन्म; अब मांग रही न्याय

महिला ने शिकायत में बताया है कि दारोगा ने उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाया जिसके कारण वह गर्भवती हो गई। एक दिसंबर 2022 को उसने एमजीएम अस्पताल में पुत्री को जन्म दिया जिसके कारण समाज में उसका जीना दूभर हो गया है।

By Jagran NewsEdited By: Narender SanwariyaPublished: Thu, 23 Mar 2023 03:30 AM (IST)Updated: Thu, 23 Mar 2023 04:48 AM (IST)
विधवा के साथ दो दिन तक दुष्कर्म करता रहा दारोगा

जमशेदपुर, जागरण संवाददाता। आजादनगर थाना के पूर्व दारोगा विमल कुमार के विरुद्ध सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर के आरइटी थाना क्षेत्र की एक विधवा महिला ने तीन दिनों तक एक मकान में रखकर दुष्कर्म, मारपीट और धमकी देने के आरोप लगाया है। महिला ने मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के न्यायालय में मामले को लेकर शिकायत दाखिल की है, जिसमें दारोगा समेत सुनिता सवैया, पूनम सवैया और निलय सवैया को भी आरोपित किया गया है।

loksabha election banner

महिला ने शिकायत में बताया है कि दारोगा ने उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाया, जिसके कारण वह गर्भवती हो गई। एक दिसंबर 2022 को उसने एमजीएम अस्पताल में पुत्री को जन्म दिया, जिसके कारण समाज में उसका जीना दूभर हो गया है। यह घटना 16 अप्रैल से 18 अप्रैल 2022 तक की है। महिला का आरोप है कि उसने दारोगा की शिकायत एसएसपी व आजादनगर थाना तक निबंधित डाक से भेजी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

वर्तमान में विमल कुमार पटमदा के बोड़ाम थाना में पदस्थापित है। तीनों महिला मानगो दाईगुट्टू क्षेत्र की निवासी है। न्यायालय ने महिला की दर्ज शिकायत को बिरसानगर एसटी-एसएसी थाना को जांच के लिए भेज दी है। इधर, आजादनगर थाना प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि महिला की शिकायत पहले आई थी, लेकिन आरोप लगाने वाली महिला कभी थाना नहीं आई है। उसे खोजा भी गया।

वहीं, विमल कुमार का पक्ष जानने के लिए कई बार उसे काल किया गया, लेकिन उन्होंने काल नहीं उठाया। महिला ने बताया कि उसके पति की मौत हो चुकी है। वह शादी-विवाह समारोह में बर्तन-धोने का काम करती है। 16 अप्रैल 2022 को मानगो ओल्ड पुरुलिया रोड आजादनगर में एक पार्टी में काम करने के लिए गई थी। उसके साथ काम करने वाली तीन महिलाओं ने एक मकान में सफाई करने के नाम पर उसे दारोगा के पास पहुंचा दिया।

वह दारोगा को देखकर डर गई। दारोगा ने उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाया। दूसरे दिन सुबह कमरे में बंद कर दारोगा चला गया।इसके बाद फिर से उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाया। विरोध करने पर मारपीट की। मकान से फेंक देने की धमकी दी। शारीरिक संबंध बनाने के बाद दारोगा चला जाता था। 18 अप्रैल की रात आठ बजे उसे कार में बैठाकर दारोगा जुगसलाई मुहल्ला ले गया और वहां उसे उतार दिया।

दारोगा ने किसी को नहीं बताने की धमकी दी। इसके बाद वह किसी तरह अपने गम्हरिया स्थित मायका पहुंची। स्वजनों को जानकारी दी। उसे एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया। कई दिनों तक अस्पताल में रहने के बाद महिला स्वस्थ हुई और वह अपने घर चली गई। दारोगा पुलिसकर्मियों के साथ उसके घर पर आया और धमकी देते हुए कहा कि अगर थाना गई तो जान से मार देगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.