Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Ranchi News: रांची में BJP नेता के बेटे समेत 3 की मौत; स्कॉर्पियो और ट्रक की भीषण टक्कर में गई जान

    Updated: Wed, 12 Mar 2025 10:38 AM (IST)

    Ranchi News रांची के कोकर इलाके में एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो के ट्रक से टकराने से तीन युवकों की मौत हो गई और तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों में भाजपा नेता बास्को बेसरा का पुत्र अग्नि बेसरा भी शामिल है। यह हादसा रामलखन सिंह यादव कालेज के पास हुआ। दुर्घटना की आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।

    Hero Image
    रांची में भीषण सड़क हादसे में बीजेपी नेता की मौत (जागरण)

    जागरण संवाददाता, जमशेदपुर/रांची। Ranchi News: रांची के कोकर इलाके में मंगलवार तड़के तेज रफ्तार स्कॉर्पियो के सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराने से तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा रामलखन सिंह यादव कालेज के पास हुआ, जहां टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कॉर्पियो पूरी तरह चकनाचूर हो गई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हादसे में सरायकेला-खरसावां के भाजपा नेता बास्को बेसरा के पुत्र अग्नि बेसरा (22), खरसावां के बुरुडीह निवासी पृथ्वी सहदेव (19) और चाईबासा निवासी सुरजीत सिंकू (20) की मौत हो गई।

    शादी समारोह से लौटते वक्त हुआ हादसा 

    मृतक और घायल युवक गम्हरिया के रहने वाले थे। अग्नि बेसरा रविवार रात अपने पिता बास्को बेसरा का हालचाल जान कर गम्हरिया से रांची जा रहे थे। बास्को बेसरा का हाल ही में पैर टूट गया था। उन्हे देखकर सोमवार देर रात, अग्नि बेसरा अपने दोस्तों पृथ्वी सहदेव और सुरजीत सिंकू के साथ स्कार्पियो से गम्हरिया से रांची लौट रहे थे।

    हादसा रांची के कोकर इलाके में हुआ, जहां सड़क किनारे खड़े ट्रक से उनकी गाड़ी टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कार्पियो में सवार सभी युवक उसमें फंस गए। दुर्घटना की आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।

    दो दोस्तों की मौके पर ही मौत, अग्नि ने अस्पताल में तोड़ा दम 

    प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसे के बाद पृथ्वी सहदेव और सुरजीत सिंकू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अग्नि बेसरा गंभीर रूप से घायल था। उसे आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया। हादसे में बचे अन्य तीन युवक गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें रांची के रिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    दो साल में दूसरी बार बेटे को खोया भाजपा नेता ने 

    अग्नि बेसरा सरायकेला-खरसावां के भाजपा नेता बास्को बेसरा के पुत्र थे और रांची के जेवियर इंस्टीट्यूट आफ सोशल सर्विस (एक्सआइएसएस) में एमबीए की पढ़ाई कर रहे थे। इस हादसे ने बेसरा परिवार के जख्मों को और गहरा कर दिया है, क्योंकि चार अगस्त 2023 को उनके छोटे बेटे अनमोल बेसरा की भी सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। महज सात महीनों में दूसरी बार अपने बेटे को खोने से परिवार पूरी तरह टूट चुका है।

    घायलों की हालत गंभीर, परिजनों में मातम 

    हादसे में तीन अन्य युवक भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनका इलाज रिम्स में जारी है। डाक्टरों के मुताबिक, उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। जैसे ही इस हादसे की खबर जमशेदपुर और गम्हरिया पहुंची, मृतकों और घायलों के परिजन रांची रवाना हो गए। शोक में डूबे परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल है। मंगलवार शाम को मृतकों का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

    तेज रफ्तार बनी काल, पुलिस कर रही जांच 

    पुलिस के मुताबिक, स्कार्पियो काफी तेज रफ्तार में थी, जिससे चालक ने नियंत्रण खो दिया और वाहन सीधे खड़े ट्रक में जा भिड़ी। शुरुआती जांच में यह भी सामने आया है कि स्कार्पियो की गति अत्यधिक थी, जिसके कारण यह हादसा इतना भयावह हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और विस्तृत जांच जारी है।

    ये भी पढ़ें

    Aman Sahu Encounter: एनकाउंटर में मारा गया गैंगस्टर अमन साहू, पुलिस पर फायरिंग कर हो रहा था फरार

    Aman Sahu Encounter: विधायक बनना चाहता था अमन साहू, सीट भी कर ली थी फाइनल; फिर क्यों नहीं लड़ा चुनाव?