नेशनल तैराकी में राणा व पीयूष का उम्दा प्रदर्शन
बेंगलुरू में आयोजित सब जूनियर नेशनल तैराकी प्रतियोगिता में राणा व पीयूष ने शानदार प्रदर्शन किया।
जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : बेंगलुरू में आयोजित सब जूनियर नेशनल तैराकी प्रतियोगिता में जमशेदपुर के राणा प्रताप और पीयूष कुमार सिंह ने शीर्ष दस तैराकों में स्थान बना लिया है। झारखंड के तैराकों ने टॉप टेन में शामिल होकर राज्य तैराकी को ऊंचाई तक पहुंचाया है। राणा प्रताप ने 50 मी ब्रेस्ट स्ट्रोक में छठा और सौ मी ब्रेस्ट स्ट्रोक में दसवा स्थान हासिल किया। राणा प्रताप के मुख्य कोच राम बालक सिंह हैं। राम बालक सिंह स्वयं इंटरनेशल तैराक रह चुके हैं। इसके अवावा राणा प्रताप को कोच अशोक कुमार सिंह से नियमित रुप से ट्रेनिंग मिल रहा है। पीयूष कुमार सिंह ने 50 मी बटरफ्लाई में आठवा स्थान हासिल किया है। पीयूष के कोच भी राम बालक सिंह और अशोक कुमार सिंह हैं। दोनों तैराकों की सफलता पर पूर्वी सिंहभूम जिला संघ के अध्यक्ष शभू चौधरी ने प्रसन्नता व्यक्त की है। यह जानकारी जिला संघ के सचिव विकास कुमार सिंह ने दी।