विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 22, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

झारखंड प्रदेश इंटक के अध्यक्ष बने राकेश्वर पांडेय Jamshedpur News

By Vikas SrivastavaEdited By:
Published: Mon, 22 Jun 2020 09:52 PM (IST)

राजेंद्र सिंह सिंह के निधन के बाद रिक्त था पद अनूप सिंह बने वरीय उपाध्यक्ष 75 सदस्यीय कार्यकारिणी सदस्यों में 20 से ज्यादा जमशेदपुर शहर के नेता शामिल।

झारखंड प्रदेश इंटक के अध्यक्ष बने राकेश्वर पांडेय Jamshedpur News
झारखंड प्रदेश इंटक के अध्यक्ष बने राकेश्वर पांडेय Jamshedpur News

जमशेदपुर (जागरण संवाददाता)। राष्ट्रीय इंटक के वरीय सचिव व झारखंड प्रदेश इंटक के महामंत्री राकेश्वर पांडेय को झारखंड इंटक का नया अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। इंटक के राष्ट्रीय महासचिव व प्रदेश इंटक के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह के निधन के बाद यह पद रिक्त हो गया था। ऐसे में इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष जी संजीवा रेड्डी ने एक साल की अंतरिम कमेटी गठित करते हुए अगला चुनाव होने तक राकेश्वर पांडेय को प्रदेश इंटक की कमान सौंपी है। 75 सदस्यीय कमेटी में 20 से ज्यादा लोग जमशेदपुर शहर से हैं।

राजेंद्र सिंह (दिवंगत) के पुत्र जयमंगल सिंह उर्फ अनूप सिंह वरीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए गए हैं। जबकि, टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष आर रवि प्रसाद, जुस्को यूनियन के अध्यक्ष रघुनाथ पांडेय, टाटा मोटर्स यूनियन के अध्यक्ष गुरमीत सिंह तोते, महामंत्री आरके सिंह, कांग्रेस के जिला अध्यक्ष बिजय खां समेत शहर के दर्जनों यूनियन नेताओं को कमेटी में इंट्री मिली है।

43 साल बाद जमशेदपुर को मिला प्रदेश अध्यक्ष

1977 में माइकल जॉन को झारखंड प्रदेश इंटक का अध्यक्ष बनाया गया था। उनके बाद जमशेदपुर शहर से  राकेश्वर पांडेय को अध्यक्ष बनाया गया है। राकेश्वर पांडेय ने अपने मनोनयन पर इंटक अध्यक्ष जीसंजीवा रेड्डी को आभार जताया है। 

झारखंड प्रदेश इंटक एक नजर में

अध्यक्ष-राकेश्वर पांडेय

वरीय उपाध्यक्ष: ओपी लाल, कुमार जयमंगल व एके झा

उपाध्यक्ष : मनान मल्लिक, राणा संग्राम सिंह, सरफराज अहमद, आर रवि प्रसाद, ललन चौबे, रघुनाथ पांडेय, बीके डिंडा, सुरेश चंद्र झा, गिरिजा शंकर पांडेय, आभा सिन्हा।

महासचिव: बीएन चौबे, संतोष महतो, गुरमित सिंह, राजेंद्र महतो, आरएस तिवारी, सकील अहमद, एसके साही, एसबीके शर्मा, एसएसपी सिंह, पीएन तिवारी, संगीत तिवारी, शिखा चौधरी, संजय कुमार दास, योगेंद्र कामति, उषा सिंह, मीरा तिवारी, उत्तम गुहा, महेश प्रसाद, कैलाश गोप

कोषाध्यक्ष: संजीव कुमार श्रीवास्तव

संयुक्त महासचिव: बिजय खान, अरविंद कुमार पांडेय, अजब लाल शर्मा, केबी सिंह, एसएस जामा, महेंद्र मिश्रा, लीलाधर सिंह, सतीश कुमार सिंह, देविका सिंह, श्यामल कुमार सरकार, बीएन उपाध्याय, बिनोद कुमार राय, अजय सिंह। 

सचिव: अशोक सिंह, एके सिंह, ओंकारनाथ पांडेय, बीपी अंबष्टा, संजय कुमार झा, आरके सिंह, श्रीकांत सिंह, परिवंदर सिंह, बरूण कुमार सिंह, दीपक मिश्रा, डी. टोप्पो, एलएन भट़टाचार्या, महेंद्र कुमार विश्वकर्मा, मनोज कुमार सिंह, पंकज कुमार सिंह, अंबुज कुमार, विष्णुदेव हाजरी, गुंजन सिंह, अरुण कुमार सिंह व शहनवाज आलम।

संगठन सचिव: नूर जहां खां वार्सी, एमके शर्मा, नवल किशोर सिंह, प्रभात लाल, पीएन दुबे, धर्मेंद्र सिंह, रंधीर ठाकुर, भूतनाथ डे, राजेश्वर सिंह यादव।