गोलमुरी क्लब यूनियन के फिर अध्यक्ष बने राकेश्वर पांडेय
राकेश्वर पांडेय को एक बार फिर गोलमुरी क्लब यूनियन का अध्यक्ष चुन लिया गया।चुनाव में क्लब के कुल 46 सदस्यों ने भाग लिया।
जमशेदपुर (जेएनएन) : मजदूर नेता राकेश्वर पांडेय को एक बार फिर गोलमुरी क्लब यूनियन का अध्यक्ष चुन लिया गया। क्लब यूनियन के चुनाव में सर्वसम्मति से अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय, महामंत्री ददन सिंह व डिप्टी प्रेसिडेंट बीके डिंडा को चुना गया। यूनियन चुनाव में क्लब के कुल 46 सदस्यों ने भाग लिया।
मतगणना के पश्चात पीके सिंह 30 मत, बिरजू नाग 26 व गगन सिंह 23 मत प्राप्त कर निर्वाचित हुए जबकि मो. सुल्तान को 15 मत, सुमित गांगुली को 14 और मनोहर कांलिदी को 13 मत मिला जिसके कारण उन्हें हार का सामना करना पड़ा। निर्वाचित तीनों कमेटी मेंबरों ने पुन: मजदूर नेता राकेश्वर पांडेय को अपना अध्यक्ष चुना। चुनाव पदाधिकारी के तौर पर इंटक नेता संजीव श्रीवास्तव, सहायक चुनाव पदाधिकारी संजय सिंह व इंटक पर्यवेक्षक के तौर संजय झा व सहायक पर्यवेक्षक धीरज सिंह थे। चुनाव कराने में विशेष योगदान धीरज शर्मा, गणेश राव, संजय पांडेय का रहा।
कई यूनियनों के हैं अध्यक्ष
राकेश्वर पांडेय इंटक से जुड़े हैं। वे जमशेदपुर की ट्रेड यूनियन राजनीति में कद्दावर चेहरा हैं। वे कई यूनियनों के अध्यक्ष हैं। यूनियनों में टिनप्लेट वर्कर्स यूनियन, तार कंपनी यूनियन प्रमुख हैं।