Move to Jagran APP

Weather Update : 17 दिसंबर तक बादलों से ढंका रहेगा आसमान, होगी बूंदाबांदी Jamshedpur News

Weather Update17 दिसंबर तक मौसम का मिजाज बिगड़ा रहेगा। इस दौरान आसमान में बादल छाए रहेंगे और कहीं-कहीं बूंदाबांदी भी होने की संभावना रहेगी।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Sat, 14 Dec 2019 12:23 PM (IST)Updated: Sat, 14 Dec 2019 12:23 PM (IST)
Weather Update : 17 दिसंबर तक बादलों से ढंका रहेगा आसमान, होगी बूंदाबांदी Jamshedpur News

जमशेदपुर, जासं। Weather Update जमशेदपुर शहर का मौसम 17 दिसंबर तक बिगड़ा रहेगा। इस दौरान आसमान में बादल छाए रहेंगे और कहीं-कहीं बूंदाबांदी भी होने की संभावना रहेगी। शुक्रवार को दिनभर आसमान में बादल छाए रहे । सुबह और रात को कुहासा छाया रहा। इस दौरान शहर के टेल्को समेत कई क्षेत्रों में शाम ढलने के बाद बूंदाबांदी हुई। दिन में ठंडी हवा भी चली।

loksabha election banner

मौसम विभाग ने शहर की आद्र्रता अधिकतम 96 और न्यूनतम 58 प्रतिशत दर्ज की। मौसम विभाग के अनुसार आसमान में बादल छाए रहने के बीच शहर का अधिकतम तापमान 0.6 डिग्री घटा है जबकि न्यूनतम तापमान 0.6 डिग्री बढ़ा है। मौसम विभाग ने शहर का तापमान अधिकतम 27.0 और न्यूनतम 16.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया है। गुरुवार को तापमान अधिकतम 27.6 और न्यूनतम 15.4 डिग्री सेल्सियस था।

प्रदेश में शहर का तापमान सबसे अधिक
लौहनगरी का तापमान पूरे प्रदेश में सबसे अधिक बना हुआ है। माह के सभी दिन शहर का तापमान पूरे प्रदेश में सबसे अधिक रहा। शुक्रवार को रांची का अधिकतम तापमान 23.7, डालटनगंज का 21.2 और कांके का 22.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि जमशेदपुर का तापमान 27.0 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार शहर का तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक है, जबकि न्यूनतम सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस अधिक है।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.