Jamshedpur Weather Forecast : अभी जारी रहेगा बारिश का सिलसिला, जानें अगले सात दिन कैसा रहेगा मौसम
Jamshedpur Weather Forecast भारतीय मौसम विभाग ने अगले सात दिन झारखंड के जमशेदपुर शहर सहित कोल्हान में बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार 7 से 13 जुलाई तक शहर में बारिश होने की संभावना जताई गई है।
जमशेदपुर, जागरण संवाददाता। अभी बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। भारतीय मौसम विभाग ने अगले सात दिन झारखंड के जमशेदपुर शहर सहित कोल्हान में बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार, 7 से 13 जुलाई तक शहर में बारिश होने की संभावना जताई गई है।
हालांकि, 11 जुलाई तक तेज हवा व गरज के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है। इस दौरान तापमान में नौ से दस डिग्री का उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। बुधवार को शहर का अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री व न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गई।
अगले सात दिन का तापमान
तिथि : न्यूनतम : अधिकतम
- 7 जुलाई : 27.0 : 37.2
8 जुलाई : 26.0 : 36.0
9 जुलाई : 26.0 : 35.0
10 जुलाई : 26.0 : 35.0
11 जुलाई : 27.0 : 37.0
12 जुलाई : 27.0 : 36.0
13 जुलाई : 27.0 : 35.0
झमाझम बारिश से जलजमाव
जमशेदपुर में दिनभर उमस के बाद बुधवार की शाम झमाझम बारिश हुई। घंटे भर में ही जगह-जगह पर पानी का जमाव हो गया। वहीं, उलीडीह के देशबंधु लाइन में नाला का पानी ओवरफ्लो हो गया और घरों में प्रवेश कर गया। इससे क्षेत्र में जलजमाव की स्थिति उतपन्न होती हो गई। भारतीय जनता मोर्चा के उलीडीह मंडल अध्यक्ष प्रवीण सिंह ने बताया कि लगभग एक करोड़ सात लाख रुपए की लागत से बना यह नाला महज 30 मिनट की बारिश में ही लबालब हो जाता है। नगर निगम के साफ सफाई के दावे ढकोसले साबित हो रहे हैं। नालियों के जाम रहने के कारण पानी की निकासी ठीक से नहीं हो रही है। नतीजतन बारिश में क्षेत्र के सभी घरों में पानी प्रवेश कर जाता है और लोगों के बहुमूल्य सामानों को नुकसान पहुंचता है। वहीं, सोनारी के निचले इलाकों में भी बारिश का पानी घुस गया।