विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 09, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jharkhand Political News : पूर्व सीएम रघुवर दास समेत जमशेदपुर के 20 भाजपा नेता को चाईबासा कोर्ट ने किया बरी, जानिए क्या थे इनपर आरोप

By Sanam SinghEdited By:
Published: Thu, 09 Jun 2022 07:08 PM (IST)

Jharkhand Political News चाईबासा के एमपी-एमएलए कोर्ट ने 2007 के मामले सभी को बरी किया है। कोर्ट ने 15 साल ...और पढ़ें

Jharkhand Political News : चाईबासा के एमपी-एमएलए कोर्ट में पूर्व सीएम रघुवर दास व अन्य भाजपा नेता।
Jharkhand Political News : चाईबासा के एमपी-एमएलए कोर्ट में पूर्व सीएम रघुवर दास व अन्य भाजपा नेता।

जमशेदपुर/चाईबासा : पंद्रह साल पहले जमशेदपुर के कदमा थाना की हाजत में बंद पांच भाजपाइयों को जबरन छुड़ाकर लेकर जाने के मामले में पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास समेत 21 भाजपाइयों को चाईबासा के एमपी-एमएलए कोर्ट ने गुरुवार को बरी कर दिया है। कोर्ट में मामले में साक्ष्य प्रस्तुत नहीं किये जाने का लाभ आरोपियों को मिला है।

मामले में गवाही पहले ही हो गयी थी। इसके बाद कोर्ट की ओर से अपना फैसला सुरक्षित रखा गया था। जमशेदपुर के कदमा थाना के अप्रैल 2007 के एक मामले में न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी चाईबासा ऋषि कुमार की अदालत में गुरुवार को सुनवाई हुई। इसमें पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास सहित सभी 21 आरोपियों को अदालत ने दोषमुक्त करते हुए बरी कर दिया है।

इसलिए हुआ था केस

2007 में जमशेदपुर के कदमा थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर में बाबा जटाधारी मंदिर की चारदीवारी निर्माण के दौरान हुए विवाद में पुलिस ने भाजपा कार्यकर्ता सुधांशु ओझा को गिरफ्तार कर लिया था। इसके विरोध में भाजपा समर्थकों ने धरना-प्रदर्शन किया था। इसी मामले में प्रशासन की ओर से तीन मामले दर्ज कराए गए थे। इसमें से दो में सभी लोग बरी हो चुके हैं। तीसरे मामले में 21 व्यक्ति रघुवर दास, देवेन्द्र सिंह, उमेश कुमार सिंह, भुनेश्वर सिंह, राज हंस प्रसाद तिवारी, राजीव नंदन सिंह, सुधांशु ओझा, देवानंद झा, मुकुल मिश्रा, राज कुमार राय, बटेश्वर पांडेय, अजीत सिंह, विनोद सिंह, रामबाबू तिवारी, नंदजी प्रसाद, राज कुमार सिंह, सुबोध कुमार श्रीवास्तव, कुलवंत सिंह उर्फ बंटी, विकास सिंह, राजेश कुमार सिंह, आरडी द्विवेदी (मृत) पर मामला 24 जुलाई 2007 को दर्ज किया गया था। इसमें से एक व्यक्ति आरडी द्विवेदी की मृत्यु हो चुकी है। न्यायालय के फैसले के दिन सभी 20 आरोपी हाजिर हुए। न्यायालय के निर्णय के बाद पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि यह किसी व्यक्ति की नहीं बल्कि सच्चाई की जीत हुई है।

-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -

अबुआ राज के बबुआ मुख्यमंत्री के राज में जनता परेशान : रघुवर दास

चाईबासा पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने अदालत से बरी होने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए झारखंड की हेमंत सरकार पर करारा हमला किया है। उन्होंने कहा कि अबुआ राज के बबुआ मुख्यमंत्री के राज में जिस तरह राज्य में लूट मची हुई है, उससे जनता परेशान है। इनके ढाई साल के कामकाज के दौरान की गई काली करतूतों के कारण आज यह सरकार मुसीबत में है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।