जमशेदपुर रैफ 106 बटालियन के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन
जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : जेअराडी टाटा स्पोर्ट्स काप्लेक्स में चल रहे ऑल इंडिया रैफ अंतर
जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : जेअराडी टाटा स्पोर्ट्स काप्लेक्स में चल रहे ऑल इंडिया रैफ अंतर बटालियन वेटलिफ्टिंग चैंपिनयशिप के दूसरे दिन मेजबान106 बटालियन जमशेदपुर के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। दूसरे इस बटालियन के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चार-चार स्वर्ण पदक अपने नाम किये। इसके अलावा एक कास्य पदक भी हाथ लगा। महिला वर्ग में एएसआइ विरेंद्र कौर और कास्टेबल जुम्पा राय ने तथा पुरुषों में कास्टेबल मंटू कुमार और राजू माली ने 106 बटालियन की स्वर्ण पदक जीता।
---------------
ये रहे दूसरे दिन के विजेता : पुरुष वर्ग 69 किग्रा : जमशेदपुर के मंटू कुमार, 99 बटालियन हैदराबाद के एएन गिरी बाबू को रजत, और 105 बटालियन कोयंबतूर के पी सुभाष चंद्रा ने कास्य पदक जीता।
पुरुष वर्ग 77 किग्रा : 106 बटालियन जमशेदपुर के राजू माली, 104 बटालियन अलीगढ़ के संजीव कुमार और 105 बटालियन दिल्ली के क्रिस्टु दास ने क्रतश: स्वर्ण, रजत व कास्य पदक प्राप्त किया।
महिला वर्ग 58 किग्रा : 106 बटालियन जमशेदपुर की विरेंद्र कौर, 10 बटालियन कोयंबतूर की एमवी मंजू, और 106 बटालियन की मुखी मुर्मू ने स्वर्ण, रजत व कांस्य पदक प्राप्त किया।
महिला वर्ग 63 किग्रा : 106 बटालियन जमशेदपुर की जुम्पा राय, 100 बटालियन अहदमाबाद की गीता चानू और 105 बटालियन कोयंबतूर की रेशमा विनय ने क्रमश: स्वर्ण, रजत व कास्य पदक जीता।