यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 20, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
पुरुलिया-जमशेदपुर नेशनल हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर और बोलेरो की टक्कर में 9 लोगों की मौत; मची चीख-पुकार
पुरुलिया जिले में बलरामपुर थाना क्षेत्र के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-18 पर ट्रेलर और बोलेरो की टक्कर में नौ लोगों की ...और पढ़ें

HighLights
- ट्रेलर एवं बोलेरो की टक्कर से बोलेरो में सवार नौ लोगों की मौत
- बरात में गए थे सभी लोग
जागरण संवाददाता, नीमड़ीह। पुरुलिया जिला के बलरामपुर थाना अंतर्गत नामसोल गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-18 पर शुक्रवार सुबह लगभग सात बजे ट्रेलर एवं बोलेरो की टक्कर में बोलेरो सवार नौ लोगों की मौत हो गई।
मृतकों में आठ नीमडीह थाना अंतर्गत लाकड़ी गांव के तिलाईटांड मिवासी बीरु महतो, अजय महतो, विजय महतो, स्वपन महतो, गुरुपद महतो, शशांक महतो, चित्त महतो, कृष्णा महतो है एवं एक व्यक्ति चंद्रमोहन महतो नीमडीह थाना के रघुनाथपुर का निवासी है।
बताया गया कि कुछ लोगों की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई जबकि, कुछ घायल लोगों की बलरामपुर अस्पताल ले जाने के क्रम में मौत हो गई।
घटना की जानकारी के बाद तिलाईटांड गांव में मातम छा गया। सभी लोग ईचागढ़ थाना के चिरुगोड़ा गांव से बराबजार थाना के अदाबना गांव बरात में गए थे। लौटने के दौरान यह भीषण सड़क दुर्घटना घटी।
इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए जागरण के साथ।
