विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Rath Yatra Special Trains: दक्षिण पूर्व रेलवे चलाएगा 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, 4 जोड़ी टाटानगर होकर गुजरेंगी

Published: Thu, 09 Jul 2026 10:19 PM (IST)

दक्षिण पूर्व रेलवे ने पुरी रथ यात्रा के लिए 5 जोड़ी विशेष ट्रेनों की घोषणा की है। इनमें से 4 ...और पढ़ें

प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर।

प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर।

HighLights

  1. दक्षिण पूर्व रेलवे ने पुरी रथ यात्रा के लिए ट्रेनें चलाईं।

  2. कुल 5 जोड़ी विशेष ट्रेनें, 4 टाटानगर होकर जाएंगी।

  3. जमशेदपुर और आसपास के यात्रियों को सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी।

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर। आषाढ़ महीने में होने वाली सुप्रसिद्ध रथ यात्रा के दौरान ओडिशा के पुरी जाने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए दक्षिण पूर्व रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। रेल प्रशासन द्वारा पुरी के लिए 5 जोड़ी विशेष ट्रेनों के संचालन की अधिसूचना जारी कर दी गई है।
 
इनमें से 4 जोड़ी (8 ट्रेनें) टाटानगर रेलवे स्टेशन होकर चलेंगी, जिससे जमशेदपुर और आसपास के रेल यात्रियों को भगवान जगन्नाथ के दर्शन के लिए सीधी और सुविधाजनक कनेक्टिविटी मिलेगी।
 
रेलवे अधिकारियों के अनुसार, रथ यात्रा के दौरान हर साल पुरी रूट पर यात्रियों का भारी दबाव रहता है। इन स्पेशल ट्रेनों के चलने से नियमित ट्रेनों में वेटिंग लिस्ट से राहत मिलेगी।श्रद्धालुओं का सफर भी आसान हो जाएगा। 
 

इन रूटों पर चलेंगी विशेष ट्रेनें 

  •     बामड़ा-पुरी मेमू स्पेशल (08569-08570): यह ट्रेन श्रद्धालुओं को सबसे बड़ी राहत देगी। यह 15 व 23 जुलाई को बामड़ा से और 17 व 25 जुलाई को पुरी से चलेगी। यह चक्रधरपुर, टाटानगर, खड़गपुर और भुवनेश्वर जैसे प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी।
  •     राउरकेला-पुरी स्पेशल (08331-08332): यह ट्रेन 15 व 23 जुलाई को राउरकेला से और 17 व 25 जुलाई को पुरी से अपनी यात्रा शुरू करेगी। टाटानगर में इसका 5 मिनट का ठहराव दिया गया है।
  •     बंगिरिपोसी-पुरी मेमू स्पेशल (08563-08564): इसका संचालन 15, 23 व 24 जुलाई को बंगिरिपोसी से और 17, 25 व 26 जुलाई को पुरी से होगा।
  •     बड़बिल-पुरी स्पेशल (08567-08568): यह स्पेशल ट्रेन 15 व 23 जुलाई को बरबिल से और 16 व 24 जुलाई को पुरी से चलेगी।
  •     शालीमार-पुरी रथ यात्रा स्पेशल (08565-08566): यह पांचवीं जोड़ी ट्रेन है जो 15 व 23 जुलाई को शालीमार से और 17 व 25 जुलाई को पुरी से चलेगी। ध्यान रहे कि यह ट्रेन टाटानगर होकर नहीं गुजरेगी।

 

टाटानगर होकर चलने वाली विशेष ट्रेनों की समय-सारणी : 

यात्रियों की सुविधा के लिए टाटानगर स्टेशन पर इन ट्रेनों के आगमन और प्रस्थान का समय नीचे तालिका में दिया गया है:
 
      ट्रेन नंबर एवं नाम                       टाटानगर आगमन    टाटानगर प्रस्थान        संचालन की तिथियां
  • 08569 बामड़ा–पुरीमेमू स्पेशल         10:55 AM          11:00 AM         15 व 23 जुलाई
  • 08570 पुरी–बामड़ामेमू स्पेशल         10:50 AM          10:55 AM         17 व 25 जुलाई
  • 08331 राउरकेला–पुरी स्पेशल          10:25 PM           10:30 PM         15 व 23 जुलाई
  • 08332 पुरी–राउरकेला स्पेशल          01:38 PM           01:43 PM         17 व 25 जुलाई
  • 08563 बंगिरिपोसी–पुरीमेमू स्पेशल    08:02 PM           08:03 PM         15, 23 व 24 जुलाई
  • 08564 पुरी–बंगिरिपोसीमेमू स्पेशल    06:28 AM           06:30 AM         17, 25 व 26 जुलाई
  • 08567 बरबिल–पुरी स्पेशल             01:18 PM           01:20 PM         15 व 23 जुलाई
  • 08568 पुरी–बरबिल स्पेशल            10:15 PM            10:17 PM         16 व 24 जुलाई

यह भी पढ़ें- बिहार से दिल्ली, पुणे और गुजरात जाने वाले यात्रियों को राहत, 11 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों की अवधि बढ़ी

यह भी पढ़ें- बिहार से दिल्ली के लिए चलेंगी दो और स्पेशल ट्रेनें, प्रमुख ट्रेनों की पूरी सूची भी देखें

यह भी पढ़ें- उत्तर बिहार से दिल्ली के लिए रेलवे की बड़ी तैयारी, सहरसा-पूर्णिया कोर्ट से आनंद विहार स्पेशल ट्रेनें

यह भी पढ़ें- बिहार से दिल्ली-बेंगलुरु के लिए चलेंगी 3 समर स्पेशल, हाजीपुर-कटिहार-सहरसा में स्टॉपेज; चेक करें शेड्यूल