Move to Jagran APP

केंद्र सरकार की श्रम विरोधी नीतियों के खिलाफ लौहनगरी में भी प्रदर्शन Jamshedpur News

श्रम कानूनों में किए जा रहे बदलाव के खिलाफ इंटक ऑल इंडिया बैंक इम्प्लाईज एसोसिएशन झारखंड वर्कर्स यूनियन सहित अन्य संगठनों ने विरोध प्रदर्शन किया।

By Vikas SrivastavaEdited By: Published: Fri, 22 May 2020 07:37 PM (IST)Updated: Sat, 23 May 2020 03:45 PM (IST)
केंद्र सरकार की श्रम विरोधी नीतियों के खिलाफ लौहनगरी में भी प्रदर्शन Jamshedpur News
केंद्र सरकार की श्रम विरोधी नीतियों के खिलाफ लौहनगरी में भी प्रदर्शन Jamshedpur News

जमशेदपुर (जागरण संवाददाता)। केंद्र सरकार द्वारा श्रम कानूनों में किए जा रहे बदलाव को लेकर शुक्रवार को देश भर धरना प्रदर्शन किया जा रहा है।

loksabha election banner

मजदूरों की नगरी जमशेदपुर में भी इंडियन नेशनल ट्रेड यूनियन कांग्रेस (इंटक), ऑल इंडिया बैंक इम्प्लाईज एसोसिएशन, झारखंड वर्कर्स यूनियन सहित अन्य श्रमिक संगठनों ने भी सरकार की नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन किया। कोरोना वायरस के कारण सभी अपने आवासीय कार्यालय या कार्यक्षेत्र में प्रदर्शन कर अपना विरोध दर्ज कराया।

बैंक कर्मचारियों ने काला बिल्ला लगाकर किया विरोध

श्रम नीति में किए जा रहे बदलाव के विरोध में बैंक इम्प्लाईज एसोसिएशन के सदस्यों ने काला बिल्ला लगाकर प्रदर्शन किया। बिष्टुपुर के पंजाब नेशनल बैंक शाखा में हीरा अरकने, प्रभू प्रसाद वर्मा, बबीता अरकने, मनोज रजक, जसप्रीत कौर, महिमा प्रभाकर, पांडूरंग सोरेन, राजू भगत सहित अन्य उपस्थित थे। एसोसिएशन के उप महासचिव हीरा अरकने का कहना है कि वर्तमान सरकार मजदूर विरोधी है। केंद्र सरकार कई ऐसे नियम व कानून में बदलाव कर रही है जिससे मजदूरों का शोषण होगा। कंपनी मालिक उन्हें बिना किसी सरकारी डर के नौकरी से निकाल देंगे। उन्होंने कहा कि श्रम नीतियों में हो रहे बदलाव के खिलाफ उनका आंदोलन आगे भी जारी रहेगा। 

झारखंड वर्कर्स यूनियन ने भी किया प्रदर्शन

श्रम कानून में किए जा रहे बदलाव के खिलाफ केंद्रीय श्रम संगठनों द्वारा आहूत राष्ट्रव्यापी विरोध के समर्थन में झारखंड वर्कर्स यूनियन ने गोलमुरी बाजार में प्रदर्शन किया। इस दौरान यूनियन के सदस्यों ने केंद्र सरकार के विरोध में नारेबाजी भी की।

असंगठित कामगार यूनियन ने भी किया प्रदर्शन

श्रम कानून में हो रहे बदलाव के विरोध में इंटक के राष्ट्रीय संगठन सचिव सह सिंहभूम असंगठित कामगार यूनियन के अध्यक्ष विजय खां ने अपने आवासीय कार्यालय में धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने श्रम कानून में हो रहे बदलाव का विरोध किया। इस मौके पर इंटक नेता गुरदीप सिंह, यूथ इंटक के राष्ट्रीय सचिव पवन कुमार बबलू, सिंहभूम असंगठित कामगार यूनियन के महासचिव संजय कुमार झा, उपाध्यक्ष अविनाश सिंह, संयुक्त सचिव सौरभ झा, राजा सिंह, रोशन सिंह, दीपक कुमार झा व टाटा पावर यूनियन से पिंटू श्रीवास्तव उपस्थित थे। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.