विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 13, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मृत लोगों के आत्मा की शांति के लिए करें प्रार्थना

By JagranEdited By:
Published: Sun, 13 Jun 2021 06:30 AM (IST)

कोरोना से लाखों लोग असमय काल के गाल में समा गए। जब किसी परिवार का कोई सदस्य गुजर जाता है ...और पढ़ें

मृत लोगों के आत्मा की शांति के लिए करें प्रार्थना
मृत लोगों के आत्मा की शांति के लिए करें प्रार्थना

संवाद सूत्र, जादूगोड़ा : कोरोना से लाखों लोग असमय काल के गाल में समा गए। जब किसी परिवार का कोई सदस्य गुजर जाता है तो उस परिवार पर क्या बीतती है इसे परिवार के लोग ही समझ सकते हैं। ऐसे दिवंगत लोगों के लिए दैनिक जागरण बहुत बड़ा सर्व धर्म प्रार्थना सभा करने जा रहा है, जो ऐतिहासिक होगा। समाज के हर व्यक्ति से मेरा आग्रह है कि इस सभा में सहभागी बनकर दिवंगत लोगों के लिए ईश्वर से प्रार्थना करें।

- टिकी मुखी, जिला उपाध्यक्ष, मुखी विकास समिति। कोरोना ने किसी जाति व धर्म के लोगों को नहीं बख्शा है। क्या बड़ा और क्या छोटा, कई लोग इस महामारी की चपेट में आकर जान गंवा बैठे। दैनिक जागरण की ओर से दिवंगत लोगों की सद्गति के लिए सर्व धर्म प्रार्थना सभा बहुत ही सराहनीय कार्य है। मैं सभी लोगों से अपील करता हूं कि 14 जून को 11 बजे आप जहां भी रहें, कोरोना महामारी से दिवंगत लोगों की सद्गति के लिए दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दें।

- मनोज प्रताप सिंह, जिला उपाध्यक्ष भाजपा। वैश्विक महामारी कोरोना ने न जाने कितने लोगों की जान ले ली। उनकी सद्गति के लिए दैनिक जागरण की ओर से सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन बेहद ही सराहनीय कदम है। मैं सभी लोगो से अपील करता हूं कि कोरोना से दिवंगत लोगों की सद्गति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करें।

- बाघराय मार्डी, सदस्य, जिला परिषद मुसाबनी प्रखंड। वैश्विक महामारी कोरोना से संक्रमित होकर असंख्य लोग असमय काल के गाल में समा गए। ऐसे दिवंगत लोगों के लिए दैनिक जागरण देश भर में एक दिन, एक साथ, एक समय पर सामूहिक सर्व धर्म प्रार्थना का आयोजन कर रहा है। बिना किसी भेद-भाव के जब सभी धर्म के लोग प्रार्थना करेंगे, तो दिवंगत लोगों को निश्चित रूप से सद्गति प्राप्त होगी।

- कार्तिक हेंब्रम, मुखिया, माटीगोड़ा पंचायत। दैनिक जागरण समूह की ओर से 14 जून की सुबह 11 बजे कोरोना महामारी से दिवंगत लोगों के लिए सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया जा रहा है, जो बहुत ही सराहनीय कदम है। इस समाज में कई ऐसे परिवार हैं, जिन्हें उनके स्वजनों का शव तक नसीब नहीं हुआ। किसी प्रकार सामाजिक रीति-रिवाज को पूरा कर उन्होंने अपने मन को तसल्ली दी। कम से कम इस आयोजन के माध्यम से उन्हें सच्चे मन से एक साथ श्रद्धांजलि दी जा सकती है। इस प्रार्थना सभा में अधिक से अधिक लोग अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।

- रोहित सिंह, किसान मोर्चा भाजपा प्रदेश प्रभारी।