Move to Jagran APP

अटल जी के लिए जमशेदपुर में दुआओं का दौर

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहरी वाजपेयी के स्वास्थ्य के बारे में जमशेदपुर के लोग भी चिंतित हैं। यहां उनके स्वास्थ्य के लिए दुआओं का दौर जारी है।

By Edited By: Published: Thu, 16 Aug 2018 12:57 PM (IST)Updated: Thu, 16 Aug 2018 03:02 PM (IST)
अटल जी के लिए जमशेदपुर में दुआओं का दौर

जेएनएन, जमशेदपुर : पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहरी वाजपेयी के स्वास्थ्य के बारे में जमशेदपुर के लोग भी चिंतित हैं। अपने प्रिय नेता के लिए दुआओं का दौर चल रहा है। जगह-जगह प्रार्थनाएं की जा रही हैं। शहर के गोलमुरी चौक पर गुरुवार को स्थानीय लोगों ने प्रार्थना की और उम्मीद जताई कि वाजपेयी जल्द स्वस्थ्य होंगे। गौरतलब हो कि कोल्हान से अटल बिहारी वाजपेयी का पुराना रिश्ता रहा है। वे यहां जनसंघ काल से जुड़े रहे हैं। भाजपा की स्थापना के बाद भी यहां उनका बराबर आना-जाना लगा रहा।

loksabha election banner

यहां दर्जनों ऐसे लोग हैं तो उन्हें काफी करीब से जानते हैं। कई घरों में उनकी यादें हैं जहां वे ठहर चुके हैं। उनके सिखाए मंत्र पर नई पीढ़ी दौड़ रही है। झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास भी अटल बिहारी वाजपेयी के करीब रहे हैं और उनसे जुड़े रहे हैं। झारखंड का निर्माण अटल बिहारी वाजपेयी के प्रधानमंत्रित्व कार्यकाल में ही हुआ था और तब बाबूलाल मरांडी की अगुवाई में बनी पहली सरकार में रघुवर दास श्रम मंत्री बने थे। अटल के मार्गदर्शन में जमशेदपुर में ही अलग राज्य की रूपरेखा बनी थी। भाजपा की कार्यसमिति की बैठक हुई जमशेदपुर में 1980 के दशक में हुई थी। इसमें अटल बिहारी वाजपेयी शामिल हुए थे।

झारखंड में एक साथ जमशेदपुर में भाजपा के त्रिदेव यानी अटल बिहारी वाजपेयी, लाल कृष्ण आडवानी व मुरली मनोहर जोशी ने एक कार्यक्रम में शिरकत की थी। जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के विधायक रहे चुके दीनानाथ पांडेय भी वाजपेयी को करीब से जानने वालों में हैं। वाजपेयी ने कोल्हान के प्रमंडलीय मुख्यालय चाईबासा के एसपीजी मिशन विद्यालय परिसर में 31 मार्च 1991 में जनसभा को संबोधित किया था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.