Move to Jagran APP

प्रकाश करात 21 को आएंगे जमशेदपुर

बिष्टुपुर स्थित मिलनी में गुरुवार को आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कार्ल मा‌र्क्स जन्म द्विशतवार्षिकी समारोह समिति के मुख्य संरक्षक विकास मुखर्जी ने बताया कि 19वीं सदी के महान दार्शनिक, अर्थशास्त्री व वैज्ञानिक समाजवाद के प्रणेता कार्ल मा‌र्क्स के जन्म के 200 वर्ष पूरे होने पर समारोह का आयोजन किया जा रहा है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 18 Jan 2019 08:00 AM (IST)Updated: Fri, 18 Jan 2019 08:00 AM (IST)
प्रकाश करात 21 को आएंगे जमशेदपुर
प्रकाश करात 21 को आएंगे जमशेदपुर

जासं, जमशेदपुर : भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मा‌र्क्सवादी) के पूर्व महासचिव व पोलित ब्यूरो के सदस्य प्रकाश करात 21 जनवरी को जमशेदपुर आएंगे। वे यहां कार्ल मा‌र्क्स की दूसरी जन्मशतवार्षिकी पर आयोजित समारोह को संबोधित करेंगे।

loksabha election banner

बिष्टुपुर स्थित मिलनी में गुरुवार को आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कार्ल मा‌र्क्स जन्म द्विशतवार्षिकी समारोह समिति के मुख्य संरक्षक विकास मुखर्जी ने बताया कि 19वीं सदी के महान दार्शनिक, अर्थशास्त्री व वैज्ञानिक समाजवाद के प्रणेता कार्ल मा‌र्क्स के जन्म के 200 वर्ष पूरे होने पर समारोह का आयोजन किया जा रहा है। बिष्टुपुर स्थित माइकल जॉन आडिटोरियम में दोपहर दो बजे से होने वाले कार्यक्रम में प्रकाश करात मा‌र्क्सवाद की प्रासंगिकता के साथ केंद्र व राज्य सरकार की नीतियों और आम जनता की समस्याओं पर व्याख्यान देंगे। करात पहली बार जमशेदपुर आ रहे हैं।

मुखर्जी ने बताया कि कार्ल मा‌र्क्स का जन्म पांच मई 1818 को जर्मनी में हुआ था और उनकी मृत्यु 14 मार्च 1883 को हुई थी। उन्होंने मजदूर वर्ग का आह्वान करते हुए कहा कि मजदूरों के पास खोने के लिए बेड़ियों के सिवा कुछ नहीं है और जीतने के लिए सारी दुनिया है। इसलिए इन्होंने नारा दिया दुनिया के मजदूरों एक हों। मा‌र्क्स के बताए हुए मार्ग और सिद्धांत के आधार पर दुनिया के एक तिहाई देशों में समाजवाद की स्थापना हुई। मा‌र्क्सवाद प्रकृति एवं मानव समाज की प्रगति का साधारण विज्ञान है, इसलिए मा‌र्क्सवाद आज भी प्रासंगिक है और हमेशा रहेगा। संवाददाता सम्मेलन में समिति की संरक्षक पूरबी घोष के अलावा अरुण पाल, केके त्रिपाठी व विजयकांत लाल दास भी उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.