Move to Jagran APP

झारखंड में मंत्री से संत्री तक कमीशनखोरी में डूबा : प्रदीप बलमुचू

वरिष्ठ कांग्रेस नेता और राज्यसभा के पूर्व सदस्य डा. प्रदीप कुमार बलमुचू ने भाजपा सरकार पर जमकर प्रहार किया है। सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 07 Sep 2018 07:00 AM (IST)Updated: Fri, 07 Sep 2018 07:00 AM (IST)
झारखंड में मंत्री से संत्री तक कमीशनखोरी में डूबा : प्रदीप बलमुचू

जेएनएन, जमशेदपुर : वरिष्ठ कांग्रेस नेता और राज्यसभा के पूर्व सदस्य डा. बलमुचू ने कहा है कि राज्य और केंद्र सरकार के मंत्री व संतरी कमीशनखोरी में डूबे हुए हैं। हर काम के लिए मंत्री व संतरी पैसा मांग रहे हैं। बिना पैसा लिए कोई काम नहीं कर रहे हैं। मंत्री जमकर ठेकेदारों और अधिकारियों से वसूली कर रहे हैं। डा. बलमुचू पूर्वी सिंहभूम जिले के गालूडीह प्रखंड में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं की एक बैठक को संबोधित कर रहे थे।

loksabha election banner

वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने कहा कि राज्य के वरीय अधिकारियों को भी कमीशन देना पड़ रहा है। ठेकेदार योजनाओं में मनमानी लूट-खसोट करते हैं। सरकार ग्रामसभा के अधिकारों का हनन कर रही। अब समय आ गया है कि राज्य व केंद्र से भाजपा सरकार को उखाड़ फेंका जाए।

हेंदलजुड़ी पंचायत के डुंगरीडीह गांव के स्कूल परिसर में हुई इस बैठक की अध्यक्षता ग्रामप्रधान सोबेन माझी कर रहे थे। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में डा. प्रदीप बलमुचू मौजूद थे। बैठक में ग्रामीणों ने गांव की कई समस्याओं से डा. बलमुचू को अवगत कराया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों को समस्या का हर संभव समाधान करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर दो दर्जन युवक सचिन सरकार व समीर मार्झी के नेतृत्व में पार्टी में शामिल हुए। डा. बलमुचू ने माला पहनाकर स्वागत किया।

डा.बलमुचू ने कहा, भाजपा सरकारों को उखाड़ फेंकने के बाद ही झारखंड और देश का समुचित विकास होगा। कार्यकर्ता घर-घर में जाएं और भाजपा के झूठे वादों के बारे में लोगों को बताएं। 2019 के चुनाव में भाजपा के भ्रष्टाचार को ही कांग्रेस चुनावी मुद्दा बनाएगी। कहा कि भाजपा देश और समाज को तोड़ने का प्रयास कर रही है। लेकिन उसके मंसूबे को कामयाब नहीं होने दिया जाएगा। जनता चुनाव में मुंहतोड़ जवाब देगी। उन्होंने तेजी से बढ़ रहे डीजल-पेट्रोल के दाम व अन्य चीजों की महंगाई के बारे में लोगों को बताने की अपील की। कहा कि प्रधानमंत्री के लिए शर्म की बात है कि देश का लगातार रुपया गिर रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.