द्युति को पछाड़ प्रचेता बनी चेस चैंपियन
पूर्वी सिंहभूम की प्रचेता अग्रवाल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अंडर-15 राज्य चेस चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम कर लिया।
By JagranEdited By: Published: Sun, 27 May 2018 09:30 PM (IST)Updated: Sun, 27 May 2018 09:30 PM (IST)
जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम की प्रचेता अग्रवाल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए धनबाद में संपन्न हुई अंडर-15 राज्य चेस चैंपियनशिप की बालिका वर्ग में द्युति चक्रवर्ती को पराजित कर खिताब पर कब्जा कर लिया। सरायकेला की कौशिका कुमारी तीसरे, रांची की सुचरिता चक्रवर्ती चौथे व पूर्वी सिंहभूम की आस्था रानी भुईयां पांचवें स्थान पर रही।
बालक वर्ग में प. सिंहभूम के शाश्वत पॉल को पछाड़ते हुए पूर्वी सिंहभूम के संचित मुखर्जी ने खिताब पर कब्जा जमा लिया,वहीं पूर्वी सिंहभूम के ही कुमार उत्कर्ष तीसरे स्थान पर रहे। धनबाद के इशांत कुमार व पूर्वी सिंहभूम के ऋषभ कुमार पांचवें स्थान पर रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें