Move to Jagran APP

जो मांगे ठाकुर अपने ते सोई सोई देवे..

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : जो मांगे ठाकुर अपने ते सोई-सोई देवे..। आदि कीर्तन गायन कर क्षेत्र

By JagranEdited By: Published: Sun, 18 Nov 2018 08:25 PM (IST)Updated: Sun, 18 Nov 2018 08:42 PM (IST)
जो मांगे ठाकुर अपने ते सोई सोई देवे..

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : जो मांगे ठाकुर अपने ते सोई-सोई देवे..। आदि कीर्तन गायन कर क्षेत्र में सुबह ही भक्तिमय माहौल बन गया था। सिखों के प्रथम गुरु, गुरु नानक देव जी के प्रकाश देहाड़ा के मौके पर रविवार को गुरुद्वारा साहिब स्टेशन रोड, गुरुद्वारा साहिब रामदास भंट्टा से तड़के प्रभात फेरी निकली।

loksabha election banner

प्रभात फेरी में शामिल संगत कीर्तन गायन करते हुए क्षेत्र का भ्रमण करने के बाद जिन संगत ने प्रभात फेरी को अपने घर अपने घर बुलाया था। वहां जाकर प्रभात फेरी ने कीर्तन गायन किया। प्रभात फेरी में बच्चे, महिलाएं व बुजुर्ग शामिल थे। गुरुद्वारा साहिब रामदासभंट्टा से रविवार की तड़के प्रभात फेरी निकलकर सूरज आटोमोबाइल वालों के निवास पर गई। उसके उपरांत रानीकुदर स्थित दुपंट्टा सागर वालों के निवास पर गई। यहां सागर व उनके बड़े भाई व परिवार के सदस्यों ने प्रभात फेरी में शामिल संगत का स्वागत किया। मौके पर सागर ने कहा कि 23 नवंबर को निकलने वाले नगर कीर्तन में उनकी ओर से गाढ़े गुलाबी रंग की पगड़ी रामदास भट्टा गुरुद्वारा के सौ सदस्यों को दी जाएगी। जिसे पहनकर वे नगर कीर्तन में शामिल होंगे। जिसके बाद चाय व नाश्ता करने के बाद प्रभात फेरी को वहां से विदा किया गया। इस मौके पर गुरुद्वारा साहिब के प्रधान बलवीर सिंह बल्ली, सतनाम सिंह गुरुशरण सिंह सहित अन्य संगत उपस्थित थे। जबकि गुरुद्वारा साहिब स्टेशन रोड से निकली प्रभात फेरी चौक बाजार होते हुए नया बाजार गई और वहां से वापस गुरुद्वारा में आकर प्रभात फेरी की समाप्ति हुई। इस मौके पर गुरुद्वारा साहिब के नरेंद्र सिंह भाटिया, हरदीप सिंह छनिया सहित अन्य संगत उपस्थित थे।

इसके साथ ही कीताडीह गुरुद्वारा से सुबह निकली प्रभात फेरी बस्ती के हरवंश सिंह, सुरजीत सिंह, निर्मल सिंह व सुखदेव सिंह के घर पहुंची जहां कीर्तन गायन कर वापस गुरुद्वारा में आकर प्रभात फेरी की समाप्ति हुई। इसके साथ ही साकची व सीतारामडेरा गुरुद्वारा से प्रभात फेरी 20,21 व 22 नवंबर को निकलेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.