Move to Jagran APP

Power Cut: अब बिजली कटने पर तुरंत बिजली विभाग के अधिकारियों को कर सकेंगे फोन, बिजली विभाग ने जारी किया फोन नंबर

Power Cut जमशेदपुर के विद्युत महाप्रबंधक प्रतोष कुमार ने बताया कि आगामी दिनों में सरहुल रामनवमी रमजान आदि पर्व के मद्देनजर बिजली विभाग के कर्मचारियों की छुट्टी रद्द कर दी गई है। जीएम ने बताया कि सभी कार्यपालक अभियंताओं को विशेष निर्देश दिया गया है।

By Madhukar KumarEdited By: Published: Sun, 03 Apr 2022 10:19 AM (IST)Updated: Sun, 03 Apr 2022 10:19 AM (IST)
Power Cut: बिजली कटते ही लगाएं फोन, अधिकारियों से पूछे बिजली कटने का कारण।

जमशेदपुर, जासं। जमशेदपुर विद्युत डिवीजन के तहत निर्वाध बिजली आपर्ति को लेकर शनिवार को पदाधिकारियों व कर्मचारियों का मोबाइल नंबर जारी किया है। जानकारी देते हुए जमशेदपुर के कार्यपालक विद्युत अभियंता सुब्रतो बनर्जी ने बताया कि क्षेत्र में कहीं भी बिजली फाल्ट आने या ट्रांसफार्मर फ्यज होने पर नीचे दिए गए मोबाइल नंबर पर फोन कर सकते हैं। उन्होंने कर्मचारियों को निर्देश दिया है कि आगामी सरहुल व रामनवमी के मद्देनजर 4 अप्रैल से 10 अप्रैल तक विशेष नजर रखने को कहा गया है। इस संबंध में कार्यपालक अभियंता ने करनडीह के सहायक विद्युत अभियंता विशंभर प्रसाद, छोटा गोविंदुपर के सहायक अभियंता आरबी महतो तथा जुगसलाई के सहायक अभियंता इमरान मुर्तजा को अपने-अपने क्षेत्र में होने वाले किसी भी प्रकार की बिजली की समस्या का अपने स्तर से समाधान करेंगे।

loksabha election banner

विद्युत सब डिवीजन करनडीह

करनडीह - आनंद कुमार कच्छप - 9431135954,9431135944

परसुडीह चौक - तीर्थराज - 94319649595

बारीगोड़ा चौक - एके श्रीवास्तव - 9204494752

जेम्को चौक - सुभाष चंद्र मंडल - 8409523768

विद्युत सब डिवीजन छोटा गोविंदपुर

छोटा गोविंदपुर - मीनाक्षी प्रसाद - 9431135948

थाना मोड़ गोविंदपुर - मनीष कुमार - 8092379434

बिरसानगर काली मंदिर - अरविंद कुमार मंडल - 8507207513

हनुमान मंदिर खडंगाझार - रमेश कुमार दुबे - 6206237897

भुइयांडीह - मनमोहन प्रसाद - 7481832733

बिरसानगर - एम अली - 8986641679

सिदगोड़ा - मन बहादुर थापा - 7903049051

आस्था - शेखर गुप्ता - 8084658161

विद्युत सब डिवीजन जुगसलाई

जुगसलाई - चंद्रशेखर - 9471597826

दुखू मार्केट - प्रसांत कुमार सिंह - 7004415970

खासमहल - मुकुल कुमार - 7004271223

पर्व त्योहार के मद्देनजर छुट्टी कैंसल किया गया

जमशेदपुर के विद्युत महाप्रबंधक प्रतोष कुमार ने बताया कि आगामी दिनों में सरहुल, रामनवमी, रमजान आदि पर्व के मद्देनजर बिजली विभाग के कर्मचारियों की छुट्टी रद्द कर दी गई है। जीएम ने बताया कि सभी कार्यपालक अभियंताओं को विशेष निर्देश दिया गया है। जीएम ने बताया कि अधिकारियों से कहा गया है कि अपने-अपने क्षेत्र में प्रमुख स्थानों पर कर्मचारियों को तैनात कर दें ताकि जहां भी जरूरत हो तत्काल कर्मचारी को भेजा जा सके। इससे आम जनता को इस भीषण गर्मी से राहत मिल सके।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.