विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पोटका में सड़क हादसा: बाइक और स्कूटी की आमने-सामने की टक्कर में युवक की मौत, एक गंभीर

Published: Sat, 21 Nov 2026 06:58 PM (GMT+05:30)

पोटका के हड़ियान गांव में बाइक और स्कूटी की आमने-सामने की टक्कर में 24 वर्षीय कृष्ण चंद्र महतो की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। 

घटना के तुरंत बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गए और कोवाली थाना पुलिस को हादसे की सूचना दी।

घटना के तुरंत बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गए और कोवाली थाना पुलिस को हादसे की सूचना दी।

HighLights

  1. पोटका में बाइक-स्कूटी की आमने-सामने की जोरदार टक्कर हुई।

  2. हादसे में 24 वर्षीय कृष्ण चंद्र महतो की दुखद मौत हो गई।

  3. एक अन्य गंभीर घायल को जमशेदपुर रेफर किया गया।

संसू, पोटका । कोवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत हड़ियान गांव के समीप शनिवार को बाइक और स्कूटी के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। 
 
इस भीषण सड़क हादसे में दोनों वाहनों पर सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पोटका पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान 24 वर्षीय युवक कृष्ण चंद्र महतो की मौत हो गई।
 
मिली जानकारी के अनुसार, कोवाली थाना क्षेत्र के तेलंगकोचा गांव निवासी कृष्ण चंद्र महतो हल्दीपोखर के साप्ताहिक बाजार से सब्जी खरीदकर अपनी बाइक से घर लौट रहे थे। 
 
इसी दौरान हड़ियान गांव के पास सामने से आ रही एक स्कूटी से उनकी बाइक की सीधी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए और उन पर सवार लोग सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गए।
 
घटना के तुरंत बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गए और कोवाली थाना पुलिस को हादसे की सूचना दी। स्थानीय नागरिकों और पुलिस के सहयोग से दोनों घायलों को इलाज के लिए सीएचसी पोटका ले जाया गया। 
 
अस्पताल में चिकित्सकों ने उपचार शुरू किया, लेकिन गंभीर चोटों के कारण कृष्ण चंद्र महतो ने दम तोड़ दिया। वहीं, हादसे में गंभीर रूप से घायल दूसरे व्यक्ति की नाजुक स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए जमशेदपुर रेफर कर दिया।
 
युवक की असमय मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे तेलंगकोचा गांव सहित आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।