विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Jharkhand News: पोटका में राशन कार्डधारियों का फूटा गुस्सा, डीलर का लाइसेंस रद करने की मांग

By Shankar GuptaEdited By: Krishna Bahadur Singh Parihar
Published: Sat, 25 Apr 2026 03:45 PM (IST)

पोटका में सैकड़ों राशन कार्डधारियों ने चार महीने से राशन न मिलने पर डीलर के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। उन्होंने ...और पढ़ें

डीलर के खिलाफ प्रदर्शन करते राशनकार्डधारी। फोटो जागरण

डीलर के खिलाफ प्रदर्शन करते राशनकार्डधारी। फोटो जागरण

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

संवाद सूत्र, पोटका। अपने हक एवं अधिकार को लेकर सैकड़ों की संख्या में राशन कार्डधारियों ने शनिवार को पोटका चौक से रैली निकालते हुए प्रखंड कार्यालय पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया।

प्रदर्शनकारियों ने जन वितरण प्रणाली की दुकानदार ललिता खंडपातर पर गंभीर आरोप लगाते हुए उनका लाइसेंस रद्द करने तथा पिछले चार माह का राशन अविलंब उपलब्ध कराने की मांग की।

रैली में शामिल लोगों का आरोप था कि डीलर द्वारा पिछले चार महीनों से ई-पॉश मशीन में फिंगरप्रिंट लेने के बावजूद राशन का वितरण नहीं किया गया। इससे गरीब परिवारों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आक्रोशित कार्डधारियों ने कहा कि यह उनके अधिकारों का सीधा हनन है और इस पर त्वरित कार्रवाई होनी चाहिए।

इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता मनोज सरदार, पंचायत समिति सदस्य देवेंद्र नाथ महतो, कोवाली के प्रभारी मुखिया काजल बारीक एवं सोनका महतो सहित कई जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों का समर्थन किया।

सभी ने मिलकर मार्केटिंग ऑफिसर को ज्ञापन सौंपते हुए मांग की कि संबंधित डीलर के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए और गरीबों को उनका बकाया राशन तुरंत उपलब्ध कराया जाए।

प्रदर्शन के दौरान सैकड़ों राशन कार्डधारी अपने हक की मांग को लेकर नारेबाजी करते नजर आए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन और उग्र किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- धनबाद-बोकारो सड़क बंदी के विरोध में केंदुआ-करकेंद बंद सफल, अनिश्चितकालीन धरना पर डटे विधायक राज सिन्हा

यह भी पढ़ें- पंचायतों के लिए लड़कर लाए ₹550 करोड़: मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने उत्कृष्ट ग्राम पंचायतों को किया पुरस्कृत, दुलमी और मेरू बने मिसाल