कॉमर्स में पोटका की दीपा पात्रा और अदिति सिंह ने पूर्वी सिंहभूम में लहराया परचम, टॉप-10 में बनाई जगह
पोटका की दो छात्राओं, दीपा पात्रा और अदिति सिंह ने कॉमर्स संकाय में जिले के टॉप-10 में स्थान हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
-1778071729729_m.webp)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संवाद सूत्र, पोटका। पोटका क्षेत्र के लिए गर्व की बात है कि कॉमर्स संकाय में यहां की दो छात्राओं ने जिले के टॉप-10 में स्थान हासिल किया है। दीपा पात्र ने 89% अंक प्राप्त कर जिले में दूसरा स्थान हासिल किया, जबकि ग्राम प्रधान की पुत्री अदिति सिंह ने 88% अंक लाकर पांचवां स्थान प्राप्त किया।
दोनों छात्राओं की इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी का माहौल है। खास बात यह है कि दोनों का लक्ष्य भविष्य में चार्टर्ड अकाउंटेंट बनकर अपने परिवार और समाज का नाम रोशन करना है। दोनों छात्र प्लस टू प्रोजेक्ट बालिका विद्यालय की छात्रा हैं।
विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुधांशु मंडल ने जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष विद्यालय का परिणाम शत-प्रतिशत रहा। उन्होंने बताया कि आर्ट्स में 129, साइंस में 9 और कॉमर्स में 6 छात्राओं ने 12वीं की परीक्षा दी थी और सभी छात्राएं सफल रहीं।
प्रधानाध्यापक ने कहा कि जब से उन्होंने विद्यालय का प्रभार संभाला है, उनका मुख्य उद्देश्य बच्चों को आगे बढ़ाना और उन्हें बेहतर भविष्य की ओर प्रेरित करना रहा है।
उन्होंने इस सफलता का श्रेय विद्यालय के सभी शिक्षकों, प्रबंधन समिति और अभिभावकों को दिया। इस शानदार प्रदर्शन से विद्यालय के साथ-साथ पूरे पोटका क्षेत्र का नाम रोशन हुआ है।
यह भी पढ़ें- JAC Board 12th Topper List 2026: झारखंड बोर्ड 12वीं में राशीदा नाज ने किया टॉप, स्ट्रीम वाइज पूरी लिस्ट यहां करें चेक
यह भी पढ़ें- JAC 12th Result 2026 Out: धनबाद की रशीदा नाज बनीं विज्ञान संकाय की स्टेट टॉपर, DigiLocker पर देखें रिजल्ट
