विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जमशेदपुर में ब्रेन मलरिया का प्रकोप: चौथे दिन 41 संक्रमित मिले, घर-घर हो रहा दवा का छिड़काव

By Shankar GuptaEdited By: Shashank Baranwal
Published: Fri, 03 Jul 2026 07:14 PM (IST)

पोटका में ब्रेन मलेरिया का प्रकोप जारी है, जहां विशेष जांच अभियान के चौथे दिन 985 लोगों की जांच में 41 संक्रमित पाए गए।

News Article Hero Image

HighLights

  1. विशेष अभियान में 985 लोगों की मलेरिया जांच हुई।

  2. जांच में 41 लोग ब्रेन मलेरिया से संक्रमित पाए गए।

  3. संक्रमितों का गांव में ही उपचार और निगरानी जारी है।

संवाद सूत्र, पोटका। ब्रेन मलेरिया का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। चौथे दिन चलाए गए विशेष जांच अभियान में 985 लोगों की मलेरिया जांच की गई, जिसमें 41 लोग संक्रमित पाए गए।

सभी संक्रमितों का गांव में ही दवा देकर उपचार शुरू कर दिया गया है तथा स्वास्थ्य विभाग उनकी लगातार निगरानी कर रहा है।

Potka

कई इलाकों में लगाए गए स्वास्थ्य शिविर

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ. रजनी महाकुड़ के नेतृत्व में मलेरिया प्रभावित कुंदरुकोचा, नारदा, डूंगरीटोला, झरिया, टांगराइन और सबर टोला सहित कई क्षेत्रों में विशेष स्वास्थ्य शिविर लगाए गए।

जंगलों में रहने वाले सबर परिवारों की भी मलेरिया जांच की गई। स्वास्थ्य विभाग द्वारा घर-घर दवा का छिड़काव, मलेरिया जांच और जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

Potka janch

समय पर जांच से नियंत्रण संभव

डॉ. महाकुड़ ने लोगों से अपील की कि घबराएं नहीं, केवल क्लोरीनयुक्त या चापाकल का पानी पिएं, पानी उबालकर सेवन करें, मच्छरदानी का नियमित उपयोग करें तथा हल्का बुखार होने पर भी तुरंत एएनएम या स्वास्थ्यकर्मी से संपर्क कर जांच और उपचार कराएं। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि समय पर जांच और इलाज से मलेरिया पर प्रभावी नियंत्रण संभव है।

यह भी पढ़ें- जमशेदपुर के पोटका में ब्रेन मलेरिया का कहर: 26 गांवों में फिर चौथे दिन मिले 64 नए मरीज