विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पोटका में ब्रेन मलेरिया का खतरा! एक दिन में 2176 लोगों की जांच, 33 संक्रमित मिले

Published: Sun, 12 Jul 2026 06:50 PM (IST)

स्वास्थ्य विभाग ने पोटका में रविवार की छुट्टी के दिन भी ब्रेन मलेरिया नियंत्रण अभियान चलाया। 20 शिविरों में 2176 ...और पढ़ें

पोटका में ब्रेन मलेरिया नियंत्रण हेतु 20 जांच शिविर लगे। जागरण

पोटका में ब्रेन मलेरिया नियंत्रण हेतु 20 जांच शिविर लगे। जागरण

HighLights

  1. पोटका में ब्रेन मलेरिया नियंत्रण हेतु 20 जांच शिविर लगे।

  2. 2176 लोगों की जांच में 33 ब्रेन मलेरिया पॉजिटिव मिले।

जागरण संवाददाता, पोटका। ब्रेन मलेरिया पर प्रभावी नियंत्रण के लिए स्वास्थ्य विभाग का अभियान रविवार की छुट्टी के दिन भी जारी रहा। प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में 20 जांच शिविर लगाकर 2176 लोगों की मलेरिया जांच की गई।

जांच के दौरान 33 लोग ब्रेन मलेरिया पॉजिटिव पाए गए। सभी संक्रमितों का गांव में ही स्वास्थ्य कर्मियों की निगरानी में उपचार शुरू कर दिया गया है तथा उन्हें नियमित रूप से दवा खिलाई जा रही है।

स्वास्थ्य विभाग की टीम लोगों को दवा का पूरा कोर्स करने, मच्छरदानी का नियमित उपयोग करने और घर के आसपास साफ-सफाई बनाए रखने के प्रति भी जागरूक कर रही है। साथ ही ब्रेन मलेरिया के लक्षण, दुष्प्रभाव और बचाव के उपायों की जानकारी देकर समय पर जांच कराने की अपील की जा रही है।

प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सुकांत सीट ने कहा कि ब्रेन मलेरिया की संक्रमण श्रृंखला को हर हाल में तोड़ना विभाग की प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से रविवार की छुट्टी के बावजूद सभी स्वास्थ्यकर्मी पूरी निष्ठा के साथ क्षेत्र में जांच, उपचार और जागरूकता अभियान में जुटे हुए हैं। 

यह भी पढ़ें- जमशेदपुर में ब्रेन मलेरिया का कहर: मां समेत 2 मासूम मिले संक्रमित, गंभीर हालत में सदर अस्पताल रेफर

यह भी पढ़ें- जमशेदपुर: ब्रेन मलेरिया से 5 बच्चों की मौत पर स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई, पोटका CHC प्रभारी सस्पेंड

यह भी पढ़ें- रांची के तमाड़ में ब्रेन मलेरिया का कहर, 51 में से 17 संक्रमित; जड़ी-बूटी के भरोसे ग्रामीणों ने दवा से किया इनकार

यह भी पढ़ें- जमशेदपुर के पोटका में ब्रेन मलेरिया का कहर: 26 गांवों में फिर चौथे दिन मिले 64 नए मरीज