विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जमशेदपुर के पोड़ाहातू में 72 लाख का बनेगा चेकडैम, किसानों को मिलेगा लाभ; सिंचाई व्यवस्था होगी बेहतर

Published: Wed, 13 May 2026 01:01 PM (IST)

पोटका प्रखंड के पोड़ाहातू गांव में 72 लाख रुपये की लागत से बनने वाले चेकडैम का शिलान्यास विधायक संजीव सरदार ने किया।

चेक डेम का शिलान्यास करते विधायक संजीव सरदार

चेक डेम का शिलान्यास करते विधायक संजीव सरदार

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

संवाद सूत्र, जादूगोड़ा। पोटका प्रखंड के चाकड़ी पंचायत अंतर्गत पोड़ाहातू गांव में झारखंड सरकार के जल संसाधन (लघु सिंचाई) विभाग की ओर से रामगढ़ नाला में एकल चेकडैम निर्माण कार्य का शिलान्यास मंगलवार को पोटका विधायक संजीव सरदार के द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना के साथ किया गया।

करीब 72 लाख रुपये की लागत से बनने वाली इस योजना के शिलान्यास कार्यक्रम में सैकड़ों ग्रामीण एवं पंचायत प्रतिनिधि मौजूद रहे। वर्षों से लंबित इस मांग के पूरी होने पर ग्रामीणों ने विधायक का जोरदार स्वागत किया और राज्य सरकार के प्रति आभार जताया।

मौके पर विधायक संजीव सरदार ने कहा कि यह चेकडैम क्षेत्र के किसानों एवं ग्रामीणों के लिए वरदान साबित होगा। उन्होंने कहा कि इलाके के अधिकांश लोग कृषि पर निर्भर हैं, लेकिन बरसात के अलावा पानी की कमी के कारण खेती प्रभावित होती थी।

ग्रामीणों के द्वारा समस्या से अवगत कराने के बाद उन्होंने इस विषय को मुख्यमंत्री के समक्ष रखा, जिसके बाद हेमंत सरकार द्वारा योजना को स्वीकृति दी गई। विधायक ने कहा कि चेकडैम बनने से किसानों को वर्षभर सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी और खेती को नया विस्तार मिलेगा।

Jamshedpur News (52)

विधायक ने कहा कि संवेदक द्वारा निर्माण कार्य जल्द पूर्ण किया जाएगा ताकि ग्रामीणों को शीघ्र लाभ मिल सके। उन्होंने ग्रामीणों से निर्माण कार्य की निगरानी करने की अपील करते हुए कहा कि गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता नहीं होना चाहिए।

साथ ही उन्होंने किसानों एवं ग्रामीणों को राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए उसका लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। विधायक ने कहा कि हेमंत सरकार गांव, किसान और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए लगातार कार्य कर रही है।

मौके मुखिया संगीता सरदार, वार्ड सदस्य मालती सरदार, गणेश सरदार, ग्रामप्रधान बिनोद सरदार, प्रखंड अध्यक्ष सुधीर सोरेन, मनोज सरदार, धनेश्वर सरदार, धीरेन सरदार, हेमसिंह सरदार, धनपति सरदार, मैथिसन सरदार, पोको सरदार, भुवनेश्वर सरदार, बिरेन पात्र, साइबनी सरदार, उर्मिला सरदार, बसंती सरदार, अगंती सरदार, संजय सरदार समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें- Ranchi Flyover News: भू-अर्जन के फेर में अटका कांटाटोली-सिरमटोली कनेक्टिंग फ्लाईओवर, वन-वे ट्रैफिक से रेंग रही रांची

यह भी पढ़ें- पासपोर्ट बनवाने के लिए नहीं लगाने पड़ेंगे दफ्तर के चक्कर, रांची में शुरू हुई मोबाइल पासपोर्ट वैन सेवा