Move to Jagran APP

कोल्हान की सियासत में हाड़ कंपाती सर्दी में गर्मी का अहसास

कोल्हान में कील-कांटा दुरूस्त करने में सभी पार्टियां जुटी हैं। भाजपा, कांग्रेस, झामुमो, झाविमो के बड़े नेता लगातार यहां का दौरा कर रहे हैं।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Fri, 21 Dec 2018 03:53 PM (IST)Updated: Fri, 21 Dec 2018 03:53 PM (IST)
कोल्हान की सियासत में हाड़ कंपाती सर्दी में गर्मी का अहसास
कोल्हान की सियासत में हाड़ कंपाती सर्दी में गर्मी का अहसास
जमशेदपुर,जेएनएन। कोल्हान प्रमंडल में राजनीतिक सरगरमी लगातार बढ़ी हुई है। सभी प्रमुख दलों के बड़े नेता प्रमंडल के तीनों जिलों में लगातार दौरा कर रहे हैं। वे कार्यकर्ताओं को तो सक्रिय कर ही रहे हैं, नए को जोड़कर आधार बढ़ाने पर ध्यान दे रहे हैं।

गुरुवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन पश्चिमी सिंहभूम के चाईबासा में थे। वहां उन्होंने एक कार्यक्रम में पूर्व विधायक सुखराम उरांव और उनकी पत्नी को पार्टी में विधिवत शामिल कराया। सुखराम भाजपा से अलग होकर झामुमो का हिस्सा बने हैं। झामुमो को उम्मीद है कि उसे पश्चिमी सिंहभूम में सुखराम की आमद से फायदा मिलेगा।

loksabha election banner
दो लाख नए सदस्‍य बनाने का लक्ष्य
झामुमो की पूर्वी सिंहभूम इकाई भी हेमंत के कार्यक्रम के बाद रेस है। पार्टी ने जिले में दस जनवरी तक दो लाख नए सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है। सदस्य बनाने के लिए गांव-गांव में पदयात्रा की योजना है। जमशेदपुर के निर्मल गेस्ट हाउस में पार्टी की बैठक जिलाध्यक्ष सह पूर्व विधायक रामदास सोरेन की अध्यक्षता में हुई बैठक में 11 जनवरी को पार्टी सुप्रीमो सांसद शिबू सोरेन का 75वां जन्म दिवस और स्वर्गीय सुनील महतो की 56वीं जन्म जयंती के मौके पर गालूडीह आंचलिक फुटबॉल मैदान में सामूहिक सदस्यता ग्रहण समारोह आयोजित करने का फैसला हुआ।
सदस्यता के अलग-अलग लक्ष्य
23 दिसंबर को साकची गोलचक्कर में नगर समिति द्वारा एक दिवसीय सदस्यता ग्रहण अभियान चलाने का भी निर्णय लिया गया। केंद्रीय कमेटी से मिले लक्ष्य को पूरा करने के लिए जिला के सभी समितियों को अलग-अलग लक्ष्य दिया गया। इसमें जमशेदपुर नगर समिति को बीस हजार, जमशेदपुर प्रखंड कमेटी को बीस हजार, मानगो को बीस हजार और पोटका समिति को 15 हजार नए सदस्य बनाना है। अन्य प्रखंड व नगर समितियों को 10-10 हजार नए सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया गया। बैठक में 25 दिसंबर को निर्मल महतो का 68वां जन्म जन्म जयंती मनाने के लिए भी विचार विमर्श किया गया।
कांग्रेस भी सक्रिय
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ अजय कुमार भी गुरुवार को जमशेदपुर में थे। यहां उन्होंने कार्यकर्ताओं संग बैठक की। उन्होंने उनमें जोश भरा और कार्यक्रमों पर जोर दिया। उन्होंने यहां संवाददाता सम्मेलन कर राज्य सरकार पर हमला बोला। डॉ अजय पश्चिमी सिंहभूम में आधार बढ़ाने के मकसद से पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा और उनकी विधायक पत्नी गीता कोड़ा को पार्टी में बड़ी सभा कर शामिल करा चुके हैं। शुक्रवार को जमशेदपुर में कांग्रेस की ओर से पारा शिक्षकों के समर्थन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें डॉ अजय भी शामिल हुए।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.