Move to Jagran APP

छठ में पुलिसकर्मियों को नहीं मिलेगा अवकाश, जानिए क्या है आदेश

जमशेदपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि छठ के दौरान शहर में मुख्यमंत्री से लेकर मंत्री का आगमन होगा।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Fri, 09 Nov 2018 05:09 PM (IST)Updated: Fri, 09 Nov 2018 05:09 PM (IST)
छठ में पुलिसकर्मियों को नहीं मिलेगा अवकाश, जानिए क्या है आदेश
छठ में पुलिसकर्मियों को नहीं मिलेगा अवकाश, जानिए क्या है आदेश

जमशेदपुर (जासं)। जमशेदपुर में तैनात पुलिसकर्मियों को छठ में छुट्टी नहीं मिलेगी। उनकी छुट्टी रद कर दी गई है। जमशेदपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक अनूप बिरथरे द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि छठ के दौरान शहर में मुख्यमंत्री से लेकर मंत्री व कई गणमान्य लोगों का आगमन होगा। इसके मद्देनजर सभी पुलिस कर्मियों की छुट्टी रद कर दी गयी है। हालांकि पत्र में कहा गया है कि विशेष परिस्थिति में अपने उच्चाधिकारी से अनुमति लेकर पुलिसकर्मी अवकाश ले सकते हैं। 

loksabha election banner

पुलिसकर्मियों में अादेश से रोष

इस आदेश से पुलिसकर्मियों में रोष है। अपना रोष का इजहार करने के लिए 10-15 की संख्या में पुलिसकर्मी सिटी एसपी प्रभात कुमार से मुलाकात करने के लिए उनके कार्यालय गए। सिटी एसपी ने पुलिसकर्मियों को कहा कि आवश्यक पडऩे पर वह सीसीआर डीएसपी को आदेश कर देते हैं वह छुट्टी दे देंगे। पुलिसकर्मियों का कहना था कि दुर्गापूजा व दीपावली में छुट्टी नहीं मिली तो कुछ नहीं बोले, लेकिन जब छठ पर्व (बिहार में सबसे बड़ा पर्व) ऐसा नहीं होना चाहिए था। इसमें भी अपने गांव घर नहीं जा सके तो इससे दुर्भाग्य क्या होगा। नाम नहीं बताने के शर्त पर पुलिसकर्मियों ने बताया कि दूसरे धर्म मानने वाले के पर्व-त्यौहारों में इस तरह का आदेश नहीं निकलता, उन्हें छुट्टी देने में किसी तरह की कोई परहेज नहीं होता। हमें दुर्गापूजा से लेकर दीपावली-छठ तक छुट्टी कैंसल कर दी जाती है। अब एक-एक कर छुट्टी के लिए सीसीआर डीएसपी के पास जाना संभव ही नहीं है। ड्यूटी छोड़कर डीएसपी साहब से छुट्टी का स्वीकृति लेना टेढ़ी खीर है। 

जो खुद करते छठ उन्हें मिलेगी छुट्टी

जो पुलिसकर्मी महिला या पुरुष स्वयं छठ करते हैं, उन्हें अवश्य छुट्टी मिलेगी। छठ करने वाले पुलिसकर्मियों को अवकाश दिलाने के लिए वरीय पुलिस अधीक्षक से बात करेंगे। 

- बुधराम उरांव, अध्यक्ष, झारखंड पुलिस एसोसिएशन, जमशेदपुर 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.