यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 17, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
आदित्यपुर में भूमाफियाओं के कब्जे में सरकारी जमीन, हत्या, अतिक्रमण के बाद भी नहीं जागी पुलिस
श्रीडूंगरी में धड़ल्ले से हो रहे जमीन अतिक्रमण मामले में गुरूवार की रात काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बाउंड्री को तोड़ दिया।जिसके बाद वहां हंगामा की स्थिति उत्पन्न् हो गया है। हालांकि इसको लेकर ग्रामीणों में स्थानीय प्रशासन के विरूध आक्रोश बना हुआ हेै।

आदित्यपुर, जासं। जिस जमीन वर अवैध कारोबार को लेकर सतवहनी उसके समीप के क्षेत्र में अबतक कई हत्या हो चुका है। उसके बाद भी अवैध अतिक्रमण का काम नही रूक रहा है। इसको लेकर पुलिस प्रशासन पुरी तरह से निष्क्रिय नजर आ रहा है।आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत श्रीडूंगरी उत्कल ऑटोमोबाइल के पीछे में वर्षो से खाली पड़ी 499 नम्बर प्लॉट की जमीन को माफिया रात्रि में प्लाटिेंग कर रहे है। स्थानीय लोगो की माने तो भूमाफिया की बुरी नजर इस जमीन पर वर्षो से थी। इसी बीच बीते दो दिनों से जमीन की घेराबंदी शुरू कर दी गयी। स्थानीय लोग बताते है कि भूमाफिया 8 से 10 लाख रूपये प्रति कट्ठा की दर से जमीन की बिक्री कर रहे है। लोगो के अनुसार दिन में घेराबंदी का काम बंद रहता है ताकि इस जमीन की अतिक्रमण की खबर नहीं फैले। वहीं दिन में अंचल कार्यालय भी सक्रिय रहती है। जिसकी वजह से भूमाफिया अपने मंसूबे में कामयाब नहीं हो पा रहे थे। बता दें कि आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सतबहनी, धीराजगंज से लेकर श्रीडूंगरी तक सरकारी जमीन को कब्जे कर बेचने के खेल में अबतक कई हत्या की वारदात हो चुकी है।
आदित्यपुर में सरकारी जमीन की खरीद-बिक्री अवैध उगाही का जरीया
आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में सरकारी परियोजनाओं के लिए जमीन नहीं मिलती है। लेकिन भूमाफिया जमीन को कब्जा करने के बाद घेरकर इन्हे मोटी रकम में बेच देते है। जिसमें लोकल थाना भी पार्टनर की तरह भूमाफियों के लिए काम करते है। जमीन अतिक्रमण संबंधित शिकायत जबतक अंचल कार्यालय में नहीं किया जाता है तबतक थाना कार्रवाई नहीं करती है। वहीं जिन मामलों में पुलिस की मिलीभगत नहीं रहती है वैसे भुखंडो पर शिकायत मिलते ही कार्रवाई हो जाती है।
ग्रामीणों ने किया विरोध, बाउड्री तोड़ा
श्रीडूंगरी में धड़ल्ले से हो रहे जमीन अतिक्रमण मामले में गुरूवार की रात काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बाउंड्री को तोड़ दिया।जिसके बाद वहां हंगामा की स्थिति उत्पन्न् हो गया है। हालांकि इसको लेकर ग्रामीणों में स्थानीय प्रशासन के विरूध आक्रोश बना हुआ हेै। वहीं मामले की शिकायत शुक्रवार को अंचलाधिकारी से की जाएगी।
ट्रिपल हत्या के बाद भी नही लिया सबक
बीते 7 जून को ट्रिपल मर्डर हुआ। जिसमें संतोष थापा का नाम आया । उसके बाद प्रशासन जमीन के अवैध कारोबार को रोकने का नाम नही ले रहा हे। अभ्ज्ञी तक इस बेंज हत्याकांड,कार्तिक गोप हत्याकांड, शान बाबू हत्याकांड इसी तरह के जमीन मामला के कारण हुआ है लेकिन प्रशासन को इसकी सुध लेने की आवश्यक्ता नही पड़ रही है।सीओं करेंगे मामले की जांच:इस सबंध में अंचलाधिकारी मनोज कुमार ने कहा कि अभी मामला संज्ञान में नहीं है। सरकारी जमीन का अतिक्रमण हो रहा है तो इसपर कार्रवाई की जाएगी। दोषियों के खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज होगी।