Jharkhand: बिहार के युवक रजनीश की हत्या में सुराग के करीब पुलिस
टाटा स्टील के अधीन ठेका कंपनी में कार्यरत रजनीश पांडेय की हत्या की गुत्थी सुलझाने के करीब पुलिस है मामले में अहम सुराग पुलिस के हाथ लगे है। मृतक की मोबाइल के कॉल डिटेल तकनीकी शाखा ने निकाले है। एक-दो दिन के भीतर पुलिस मामले...
जमशेदपुर (जागरण संवाददाता) । टाटा स्टील के अधीन ठेका कंपनी में कार्यरत रजनीश पांडेय की हत्या की गुत्थी सुलझाने के करीब पुलिस है मामले में अहम सुराग पुलिस के हाथ लगे है। मृतक की मोबाइल के कॉल डिटेल तकनीकी शाखा ने निकाले है। एक-दो दिन के भीतर पुलिस मामले का खुलासा कर सकती है। हालांकि मामले में पुलिस कुछ भी बताने से इंकार कर रही हैै। मृतक के साथी दिनेश की तलाश पुलिस को है। टेल्को और मानगो के सटे कपाली थाना की पुलिस हत्या की तफ्तीश संयुक्त रूप से कर रही है।
रजनीश बिहार के मृतक बिहार के मोतीहारी जिले का रहने वाला था। टेल्को थाना क्षेत्र लक्ष्मीनगर में वह रहता था। 28 अक्टूबर को टेल्को से लापता हुआ था। एक नवंबर को उसका शव मानगो से सटे कपाली ओपी के तमोलिया हॉस्पिटल के पीछे एक निर्माणाधीन मकान से बरामद किए गए। 29 अक्टूबर को पुलिस ने सीतारामडेरा थाना के छाया नगर से उसकी बाइक लावारिश मिली थी।
उसके मामा जितेंद्र उपाध्याय ने लापता की शिकायत टेल्को थाना में दर्ज कराई थी। पुलिस को दी गई शिकायत में जितेंद्र ने बताया जरूरी काम होने की बात कहते हुए उनकी बाइक रजनीश लेकर गया था। इसके बाद वापस नही लौटा। मोबाइल भी बंद मिली। खोजबीन का काफी प्रयास किया। कोई जानकारी नहीं मिल पाई। टेल्को थाना में सूचित किया गया। कपाली ओपी क्षेत्र में एक नवंबर को एक अज्ञात शव मिलने की जानकारी पुलिस से मिली। शव की पहचान के लिए वे लाेग गए। शव सड़-गल चुकी थी। चाबी से शव की पहचान हुई।