जमशेदपुर में गुटखा बेच रहे 15 दुकानदारों को पुलिस ने किया गिरफ्तार Jamshedpur News
झारखंड में कोरोना संक्रमण को देखते हुए राज्य सरकार ने तंबाकू गुटखा सिगरेट की बिक्री प्रतिबंधित कर दी है। साकची थाना क्षेत्र में बड़े पैमाने पर गुटखा की अवैध बिक्री की जा रही थी।
जमशेदपुर (जासं) । झारखंड में कोरोना संक्रमण को देखते हुए राज्य सरकार ने तंबाकू, गुटखा, सिगरेट की बिक्री प्रतिबंधित कर दी है। इसी बीच साकची थाना क्षेत्र में बड़े पैमाने पर गुटखा की अवैध बिक्री की जा रही थी। उपायुक्त सूरज कुमार व एसएसपी एम तमिल वाणन के दिशा निर्देश पर साकची थाना की पुलिस व जमशेदपुर अक्षेस की उडऩदस्ता टीम ने सिटी मैनेजर रवि भारती के नेतृत्व में संयुक्त रूप से छापेमारी की।
जुबली पार्क गोलचक्कर, बंगाल क्लब, ओल्ड कोर्ट मोड़, जेल चौक, काशीडीह, मोहम्मडन लाइन, रामलीला मैदान, साकची गोलचक्कर एवं राजीव गांधी चौक की 20-20 दुकानों में छापेमारी की गई। इसमें से 15 दुकानदारों को गुटखा बिक्री करते हुए गिरफ्तार किया गया। उनके दुकानों से भारी मात्रा में तंबाकु, गुटखा, सिगरेट बरामद किया गया। सभी दुकानदारों पर जुर्माना के साथ ही साकची थाने में मामला दर्ज कराया गया।
गिरफ्तार किए गए गुटखा दुकानदार
संजू पासवान, राजेश गुप्ता, शमशाद खान, वाहिद इम्तियाज, सूरज कुमार, संदीप प्रसाद, चंद्रजीत नंदू, फैज अहमद, शिबू पोद्दार, मो. कलाम, जितेंद्र कुमार सिंह, कमलेश कुमार गुप्ता, राज कुमार, शौकत अली अंसारी तथा रवीद्र सिंह शामिल है।