विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 11, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अमिताभ का बर्थडे मना बोले शब्‍बीर कुमार -फिर लौटेगा संगीत का स्वर्णिम युग Jamshedpur News

By Vikas SrivastavaEdited By:
Published: Fri, 11 Oct 2019 08:57 PM (IST)Updated: Sat, 12 Oct 2019 12:05 PM (IST)

जमशेदपुर पहुंचे बॉलीवुड के पार्श्‍वगायक शब्‍बीर कुमार ने गीत गाकर सदी के महानायक को जन्मदिन की दी बधाई काटा केक।

अमिताभ का बर्थडे मना बोले शब्‍बीर कुमार -फिर लौटेगा संगीत का स्वर्णिम युग Jamshedpur News
अमिताभ का बर्थडे मना बोले शब्‍बीर कुमार -फिर लौटेगा संगीत का स्वर्णिम युग Jamshedpur News

जमशेदपुर, जासं। 'तेरी दुनिया में ऐसा दिन खुशी का बार-बार आए, कोई मौसम न बदले जब कभी आए बहार आए...।' बॉलीवुड के प्रसिद्ध पाश्र्व गायक शब्बीर कुमार ने इस गीत को गाकर शुक्रवार को सदी के महानायक अमिताभ बच्चन को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। 

बिष्टुपुर स्थित एक होटल में पत्रकारों से बातचीत करते हुए शब्बीर कुमार ने कहा कि मेलोडी का दौर वापस लौट रहा है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि दिल को छूने वाले ङ्क्षहदुस्तानी म्यूजिक का स्वर्णिम युग लौटकर आएगा। गीत-संगीत में आुए बदलाव पर शब्बीर ने कहा कि पीढ़ी बदलने के साथ गीत-संगीत का टेस्ट भी बदलता है। अब तो तीन हफ्ते में लोग गीत भूल जाते हैैं। आधे से ज्यादा संगीत के बोल भी याद नहीं रह पाते। उन्होंने कहा कि बॉलीवुड में अभिनेता विशेष के लिए गायक विशेष भी हुआ करते थे। आज वह जमाना चला गया। अभी तो यह हाल है कि एक गाना हिट होने के बावजूद गायक गुम हो जाते हैैं और दूसरा आ धमकता है। 

शब्बीर ने गए हैं 3700 गाने

करीब 250 फिल्मों में गाना गाने वाले शब्बीर कुमार ने अबतक कुल 3700 गीत गाए हैं। इनमें सबसे अधिकतर सुपर स्टार अमिताभ बच्चन के गाने हैं। उन्होंने बताया कि अमिताभ बच्चन के गानों से ही उन्हें सबसे अधिक प्रसिद्धी मिली है। अमिताभ को दादा साहेब फाल्के अवार्ड मिलना खुशी की बात है। क्षेत्रीय स्तर पर फिल्म व एलबम बनने और हिट होने पर खुशी जाहिर करते हुए उन्होंने कहा कि इससे प्रदेश स्तर पर छुपी प्रतिभाएं सामने आ रही हैं। 

सारी दुनिया का बोझ हम...

पत्रकारों के साथ बातचीत का दौर उन्होंने कुली फिल्म के गीत 'सारी दुनिया का बोझ हम उठाते हैं' से की। इसके पूर्व उन्होंने एक शाम अमिताभ बच्चन के नाम कार्यक्रम के आयोजक भरत सिंह और कमल किशोर अग्रवाल के साथ महानायक अमिताभ बच्चन के जन्मदिन के अवसर पर केक काटा और उन्हें शुभकामनाएं दी।