BIRSA MUNDA : धरती आबा की याद में लगाये पौधे, किया नमन
BIRSA MUNDA. धरती आबा यानी भगवान बिरसा मुंडा को पूर्वी सिंहभूम के घाटशिला में खास तरीके से नमन किया गया।
घाटशिला (पूर्वी सिंहभूम, जेएनएन)। धरती आबा यानी भगवान बिरसा मुंडा को पूर्वी सिंहभूम के घाटशिला में खास तरीके से नमन किया गया। झारखंड उत्थान मंच ने वन विभाग के सहयोग से धरती आबा बिरसा मुंडा की पुण्य स्मृति में पौधरोपण किया।
शहर के सर्कस मैदान और रेलवे सुरक्षा बल के अहाते में कुल 42 छायादार और फलदार किस्म के पौधे लगाये गये। घाटशिला थाना प्रभारी मनोज कुमार वर्मा, रेलवे सुरक्षा बल प्रभारी दयानंद प्रसाद सिंह एवं साथी, अखिल भारतीय मारवाङी महिला समिति घाटशिला की पांच सक्रिय सदस्यों, वर्तमान कृषि पदाधिकारी पतित पावन घोष और निवर्तमान प्रखंड कृषि पदाधिकारी योगेंद्र प्रसाद सिंह, थाना प्रभारी मनोज कुमार वर्मा, पूर्व सहायक अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता राज कुमार मंडल सहित जिला पार्षद पूर्णिमा कर्मकार, भास्कर नायक, ग्राम प्रधान ईश्वर मार्डी, अमित राय ने अपने-अपने पौधे रोपे एवं हरसंभव सुरक्षित रखने का भरोसा दिया।
ज्योत्सना चक्रवर्ती ने की शुरुआत
पौधरोपण का सिलसिला झूम घाटशिला के सदस्य आशीष चक्रवर्ती की मां श्रीमती ज्योत्स्ना चक्रवर्ती के हाथों शुरू हुआ। पौधों को घेरा दिया गया और पर्यावरण संरक्षण से संबंधित नारे चिपकाये गये। इस अवसर पर मौज़ूद झूम घाटशिला के संयोजक विजय कुमार पांडेय, अध्यक्ष रंजीत दत्ता, अमलान रॉय, आशीष चक्रवर्ती, अशोक सीट, ताप्ती सीट, अजम्बर पातर, असीत भट्टाचार्यी, बोधिसत्त्व कीर्ति, देवराज मुखर्जी आदि ने भी पोधरोपण किया एवं भविष्य में भी पर्यावरण से संबंधित सरोकारों में सहयोग करते कराते रहने का संकल्प लिया।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप