Move to Jagran APP

नए साल के स्वागत में तैयार शहर के पिकनिक स्पॉट Jamshedpur News

ववर्ष नजदीक आने के साथ ही शहर व इसके आसपास के पिकनिक स्पॉट पर लोगों की भीड़ उमडऩा शुरू हो चुका है। लोग दोस्तों और परिवार के लोगों के साथ पिकनिक मनाने पहुंच रहे हैं।

By Vikas SrivastavaEdited By: Published: Mon, 09 Dec 2019 10:00 AM (IST)Updated: Mon, 09 Dec 2019 10:00 AM (IST)
नए साल के स्वागत में तैयार शहर के पिकनिक स्पॉट Jamshedpur News
नए साल के स्वागत में तैयार शहर के पिकनिक स्पॉट Jamshedpur News

जमशेदपुर (जासं)। नववर्ष के नजदीक आने के साथ ही शहर व इसके आसपास के पिकनिक स्पॉट पर लोगों की भीड़ उमडऩा शुरू हो चुका है। लोग अपने दोस्तों और परिवार के लोगों के साथ पिकनिक मनाने पहुंच रहे हैं। पिकनिक स्पाट पर खुशियां मनाने के साथ ही लोगों को कई तरह की परेशानियों का भी सामना करना पड़ रहा है। खासकर पीने के पानी और शौचालय की कमी से पर्यटक परेशान हो रहे हैं। दिसंबर से फरवरी के बीच शहर और आसपास के पिकनिक स्पॉट पर बंगाल और ओडिशा से अधिक सैलानी पहुंचते हैं।

loksabha election banner

विधानसभा चुनाव के लिए मतदान संपन्न होने के बाद रविवार को शहर के विभिन्न पिकनिक स्पॉट पर सैलानियों की भीड़ उमड़ी। 

जुबिली पार्क में उमड़ रही भीड़

 शहर की शान कहे जाने वाले जुबिली पार्क में सैलानियों की भीड़ उमडऩा शुरू हो गया है। विधानसभा चुनाव के बाद रविवार को छुट्टी के दिन यहां लोगों ने परिवार के सदस्यों और दोस्तों के साथ पिकनिक मनाया। दूर-दराज से लोग यहां पिकनिक मनाने पहुंचे और दिनभर खूब मस्ती की। यहां सैलानियों को खाना पकाने की मनाही है। बाहर से खाना बनाकर पार्क में खाने की अनुमति है। 

बच्चों की पहली पसंद निक्को पार्क

 जुबिली पार्क स्थित निक्को पार्क बच्चों की पहली पसंद है। यहां मिरर इमेज, वोटिंग, मून रैकर, पैरोट शिप, ट्विस्ट एंड टर्न, साइकिलिंग, कार, वाटर पोस्टर, बुल राइड, बोरटिक्स राइड, बग्घी जंपिंग, मिनी टॉय ट्रेन, कैटर पिलर, मैरी गो राउंड व जीप राइड को मिलाकर दो दर्जन से ज्यादा झूले हैं। पार्क में खाना बनाने और खाने की कोई व्यवस्था नहीं है।

लोगों को आकर्षित कर रहा थीम पार्क

  शहर और दूसरे प्रदेशों से आने वाले सैलानियों को थीम पार्क खूब आकर्षित कर रहा है। टेल्को के घोड़ाबांधा स्थित थीम पार्क को नए सिरे से तैयार किया है। पार्क के झूले बच्चों को सबसे अधिक भाते है। वहीं पार्क में लगाया गया हैंगिंग और  पहाड़ों पर लगे फाउंटेन लोगों को खूब भाता है। थीम पार्क से सटे जंगल मनोरम दृश्य काफी सुंदर है। यहां पर लोग व्यंजन बनाकर भोजन का आनंद लेते है।

डिमना : नए साल के स्वागत में जुटने लगे सैलानी

  शहर के प्रमुख पिकनिक स्पॉट में डिमना लेक भी शामिल है। यहां शहर और आसपास के अलावा दूसरे प्रदेशों से भी सैलानी पिकनिक मनाने पहुंचते हैं। यहां लोग लेक के सुंदर दृश्य को देखने के साथ प्रकृति के सानिध्य का अहसास करन पहुंचते हैं। पिकनिक के मौसम में सैलानी डिमना में खाना बनाकर खाते हैं। रविवार को यहां पिकनिक मनाने वालों की भीड़ रही। लोगों ने खूले आसमान के नीचे विशाल मैदान में जमकर मस्ती किया। यहां पर पीने के पानी और शौचालय की कमी से लोगों को परेशानी होती है।

नववर्ष के स्वागत में तैयार हुडको डैम

 हुडको डैम भी नववर्ष के स्वागत में तैयार है। डैम की सुंदरता पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। डैम के मनमोहक दृश्य लोगों की पहली पसंद बनी हुई है। यहां सैलानियों को पहाड़ों से निकलने वाले झरने काफी आकर्षित करती है। हुडको पार्क में भी सैलानियों को खाना बनाने की मनाही है। प्रकृति के मनोरम और स्वास्थ्य वर्धक वातावरण लोगों को भाता है। डैम में पिकनिक मनाने आने वाले लोगों की सबसे बड़ी समस्या पीने का पानी और शौचालय का नहीं होना है। यहां डैम के ढलान पर फिसलन है। असावधानी से खतरा हो सकता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.