डुमरिया शंख नदी के पास लहुलुहान अवस्था में मिला व्यक्ति, अस्पताल ले जाते समय हुई मौत, जांच में जुटी पुलिस
Mantosh MandalPublish Date: Sun, 29 Jan 2023 11:35 PM (IST)Updated Date: Sun, 29 Jan 2023 11:35 PM (IST)
डुमरिया, संवादसूत्र: खैरवनी पंचायत के कासमार गांव के 45 वर्षीय परिक्षित नायेक की अज्ञात अपराधियों ने गला रेत कर हत्या कर दी है। रविवार की सुबह कासमार और दामदी गांव के बीच शंख नदी पुल के समीप कच्चा रास्ता के किनारे लहु लुहान अवस्था में पड़ा मिला। ग्रामीणों ने इसकी सूचना तत्काल थाने को दी।
बताया जा रहा है कि पुलिस जब घटना स्थल पर पहुंची तब परिक्षित नायेक की सांसे चल रही थी। उसके बाद थाना प्रभारी संजीवन उरांव ने एम्बुलेंस लेकर आए। अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर डीएसपी चंद्र शेखर आजाद भी मौके पर पहुंच कर घटना स्थल पर पहुंचे।
युवक का शव जमीन पर मुंह के बल पड़ा था। पुल और झाड़ी के पास भी खुन के निशान थे। लोगों के अनुसार, युवक की अज्ञात लोगों के द्वारा गला रेतकर यहां फेंक दिया गया। बताया जाता है कि परिक्षित नायेक की पत्नी का देहांत हो चुका है। उसके दो बेटे हैं, जो उड़ीसा के बाम्बे चौकी मे अपने रिश्तेदार के पास रहते हैं।
सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने तत्काल ही घायल को डुमरिया के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंची। जहां चिकित्सक डा. कल्याण महतो ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया है। इस संबंध में मुसाबनी के डीएसपी चंद्र शेखर आजाद ने कहा कि शव को देखकर प्रथम दृष्टया हत्या प्रतीत होता है। हालांकि प्राथमिक जांच में यह पता चला है कि यह आत्महत्या का केस है।
हत्या से पहले एक दिन उस व्यक्ति ने नशे की हालत मे लौहे का रड लेकर दामदी गांव में लोगों से कहा था कि तीन लोग उसकी हत्या करने वाले हैं। वह सनकी व्यक्ति की तरह व्यवहार कर रहा था। किसी हथियार से खुद को वार किया होगा, जिसके कारण केवल गले का उपरी चमड़ी ही कटा है। सुबह तक उसकी सांसें चल रही थी इसलिए उसे स्थानीय अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर उसकी मौत की पुष्टि हुई है। घटना हत्या या फिर आत्महत्या का है यह आगे की जांच में पता चल जाएगा।
Edited By: Mohit Tripathi