Move to Jagran APP

आस्था की डुबकी लगा लोगों ने किया दान-पुण्य

नगर समेत आसपास के ग्रामांचल में गुरुवार को मकर संक्रांति का पर्व सोल्लास मनाया गया। इस अवसर पर लोगों ने खरकाइ एवं दोमुहानी नदी में आस्था की डुबकी लगाने के साथ-साथ यथासंभव दान-पुण्य किया। मकर को लेकर भोर पांच बजे की लोगों की भीड़ नदी तट पर उमड़ पड़ी..

By JagranEdited By: Published: Fri, 15 Jan 2021 05:00 AM (IST)Updated: Fri, 15 Jan 2021 05:00 AM (IST)
आस्था की डुबकी लगा लोगों ने किया दान-पुण्य

संसू, आदित्यपुर : नगर समेत आसपास के ग्रामांचल में गुरुवार को मकर संक्रांति का पर्व सोल्लास मनाया गया। इस अवसर पर लोगों ने खरकाइ एवं दोमुहानी नदी में आस्था की डुबकी लगाने के साथ-साथ यथासंभव दान-पुण्य किया। मकर को लेकर भोर पांच बजे की लोगों की भीड़ नदी तट पर उमड़ पड़ी। इसे लेकर पुलिस प्रशासन की ओर से नदी तट पर सुरक्षा के लिए व्यापक व्यवस्था की गई थी। कुलुपटांगा, जयप्रकाश उद्यान, चित्रकूट छठ घाट के अलावा सपड़ा दोमुहानी घाट पर बड़ी संख्या में लोगों ने मकर संक्रांति के अवसर पर स्नान कर जरूरतमंदों के बीच वस्त्र, खाद्य सामग्री का वितरण कर दान-पुण्य किया। समाजसेवी अर्चना मिश्रा के द्वारा बाउरी पाड़ा बस्ती में महिलाओं के बीच में 100 साड़ी तथा 100 पुरुषों के बीच लुंगी, गंजी, गमछा का वितरण किया गया। विजय शंकर मिश्रा, संगीता झा, सावित्री सिंह, प्रशांत कुमार, मीनू नीतू प्रमुख शामिल थे।

loksabha election banner

गम्हरिया में श्री सार्वजनिक शिव हनुमान मंदिर, सालडीह में 24 प्रहर अष्टयाम सह हरि कीर्तन गुरुवार से प्रारंभ हुआ। इस अवसर पर इंटक नेता राकेश्वर पांडेय, सीता पांडेय, पूर्व विधायक अरविद सिंह, कांग्रेस जिलाध्यक्ष छोटेराय किस्कु, इंटक नेता विनोद राय सहित केपी तिवारी, सुदर्शन प्रसाद, सुनील प्रसाद, एमपी शर्मा, पुजारी विश्वनाथ पांडेय, राकेश कुमार, शैलेंद्र सिंह, बलजीत सिंह, जितेंद्र प्रसाद, समरेंद्र तिवारी, जगदीश नारायण चौबे, विश्वनाथ सिंह, तारकेश्वर ब्यास, पप्पू शर्मा, पिटू प्रसाद शामिल थे।

नीमडीह के छतरपुर एवं रायडीह बडेदा में गंगा जुरिया मेला का आयोजन किया गया। बड़ेदा पंचायत के पूर्व मुखिया सह मुखिया पति वरुण कुमार सिंह की अगुवाई में यहां मकर एवं टुसू पर्व मनाया गया।

ईचागढ़ व कुकडू प्रखंड में भी मकर व टुसू पर्व की धूम रही। इस अवसर पर जारगोडीह और तिरुलडीह में स्वर्णरेखा नदी तट पर सैकड़ों श्रद्धालुओं ने स्नान कर पूजा-अर्चना की। क्षेत्र में फुटबॉल प्रतियोगिता के साथ-साथ शिव मंदिर में हरि कीर्तन व जमशेदपुर से आए झूमर कलाकारो ने लोगों का मनरंजन किया। मुखिया सुभाषिनी देवी, नयन सिंह मुंडा, सुबोध राय, लालु प्रमाणिक, सुरेन गोप, संजय मुंडा, अजय रक्षित, कमल सिंह, चंदन महतो, निमाई महतो उपस्थित थे। मकर संक्रांति पर श्रद्धालुओं ने जलाशयों में लगाई डुबकी : मकर संक्रांति व टुसू पर्व के अवसर पर गुरुवार को शहरबेड़ा स्थित दोमुहानी नदी तट पर हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने डूबकी लगाई और भगवान भाष्कर की पूजा-अर्चना की। सीतारामपुर जलाशय समेत अन्य नदियों व तालाबों में श्रद्धालुओं ने स्नान कर गरीबों को अन्न व वस्त्र दान किया। इस अवसर पर मेला का भी आयोजन किया गया था, जिसका लोगों ने आनंद उठाया।

इधर, चांडिल के जयदा स्थित स्वर्णरेखा नदी में भी श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई और प्राचीन शिव मंदिर में पूजा-अर्चना की। मंदिर में पूजा करने के लिए पश्चिम बंगाल, ओडिशा, बिहार समेत रांची व जमशेदपुर से भी लोग पहुंचे। इस अवसर पर जयदा में तीन दिवसीय मेला भी लगाया गया। मेला क्षेत्र में पुलिस बल तैनात किए गए हैं। महिलाओं के बीच किया कंबल व साड़ी वितरण : टुसू पर्व के अवसर पर महिला समाजसेवी सह झामुमो महिला सेल की जिलाध्यक्ष प्रियंका मंडल ने गुरुवार को सापड़ा स्थित दोमुहानी चट पर शिविर लगाकर गरीब व असहाय महिलाओं के बीच वस्त्र वितरण किया। इस दौरान पांच सौ से अधिक महिलाओं को साड़ी व कंबल प्रदान किया गया। उन्होंने बताया कि टुसू झारखंड का महापर्व है। इस पर्व में सभी वर्ग के लोग नए वस्त्र धारण करते हैं। परंतु गरीब व असहाय लोगों को नया वस्त्र नहीं मिल पाता है। इसलिए वर्ष 1979 से उनके पिता समाजसेवी जनक मंडल प्रतिवर्ष गरीब महिलाओं को वस्त्र उपलब्ध करा रहे हैं। इस दौरान गरीब व असहाय महिलाओं के बीच खिचड़ी व खीर का भी वितरण किया गया। मौके पर समाजसेवी जनक मंडल, विनोद मंडल, अमृत महतो, अविनाश खंडेलवाल, विनोद अग्रवाल, जोगेंद्र मंडल, विपिन मंडल, बिरसा बारजो, झामुमो जिला उपाध्यक्ष गोरा दास समेत कई उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.