Move to Jagran APP

Crime Diary : लालच बुरी बला : जमशेदपुर में रुपए दोगुना करने का झांसा देकर लाखों की ठगी

Jamshedpur News पूर्वी सिंहभूम जिले के पटमदा प्रखंड के कमलपुर थाना क्षेत्र के ग्राम मकुला में रुपए दोगुना करने का झांसा देकर लाखों रुपए की ठगी कर लिए जाने का मामला सामने आया है। भीम सबर ने कमलपुर थाना में ठगी की प्राथमिकी दर्ज कराई है।

By Jitendra SinghEdited By: Published: Fri, 02 Apr 2021 04:01 PM (IST)Updated: Fri, 02 Apr 2021 04:01 PM (IST)
Crime Diary : लालच बुरी बला : जमशेदपुर में रुपए दोगुना करने का झांसा देकर लाखों की ठगी
जमशेदपुर में रुपए दोगुना करने का झांसा देकर लाखों की ठगी

जमशेदपुर, जागरण संवाददाता ः पूर्वी सिंहभूम जिले के पटमदा प्रखंड के कमलपुर थाना क्षेत्र के  ग्राम मकुला में रुपए दोगुना करने का झांसा देकर लाखों रुपए की ठगी कर लिए जाने का मामला सामने आया है। भीम  सबर ने प्रेमचन्द महतो के खिलाफ कमलपुर थाना में ठगी की प्राथमिकी दर्ज कराई है। शिकायत में उसने पुलिस को बताया आरोपित ने पांच साल में रुपए दुगना करने के नाम पर 20,000 हजार जमा कराया।इसी तरह  हर माह  500 रुपये  17 महीने तक लिया। श्रीमती साबर का 25000, प्रमिला साबर का 6000, अजय साबर का 11000, रंजीत साबर का 25000, दामिनी साबर का 15000, कुल 1,10,500 उक्त सभी से रुपए जमा करा लिया। पांच साल बाद बताया कि कम्पनी भाग गया। जब मूल रुपए वापसी की मांग की गई तो रुपए वापस करने से इंकार कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

loksabha election banner

दुष्कर्म मामले का आरोपित गिरफ्तार                                     

जमशेदपुर ः साकची महिला थाना की पुलिस ने दुष्कर्म मामले के आरोपित  सुचित कुमार उर्फ समीर राज को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। आरोपित बिरसानगर जोन नo 1 बी का निवासी है। 

मानगो में मारपीट, चैन छिनतई

 जमशेदपुर : मानगो के ओलीडीह थाना में डिमना रोड आदर्श नगर निवासी जितेंद्र  कुमार शर्मा ने भीम सिंह .मुन्ना सिंह,  गुप्तेश्वर सिंह,  मनोरंजन सिंह. पिंटू सिंह उर्फ गोलू. मनोरंजन सिंह की पत्नी समेत अज्ञात 5-6 लोगों के  खिलाफ घर मे घुसकर मारपीट करने, सामान चुरा लेने और चेन की छिनतई कर लिए जाने की प्राथमिकी दर्ज कराई है। चेन की कीमत 98,000 रुपए है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.