परसुडीह बाजार समिति के सचिव संजय कच्छप सम्मानित Jamshedpur News
Parsudih Bazar Samiti . कोल्हान में दो दर्जन से ज्यादा जगहों पर निश् शुल्क डिजिटल लाइब्रेरी खोलने और उसका सफल संचालन करने पर झारखंड के वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव ने जमशेदपुर कृषि उत्पादन बाजार समिति के सचिव संजय कच्छप को सम्मानित किया।
जमशेदपुर, जासं। कोल्हान में दो दर्जन से ज्यादा जगहों पर निश् शुल्क डिजिटल लाइब्रेरी खोलने और उसका सफल संचालन करने पर झारखंड के वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव ने जमशेदपुर कृषि उत्पादन बाजार समिति के सचिव संजय कच्छप को सम्मानित किया।
यह सम्मान उन्हें बाबा कार्तिक उरांव के 96वीं जयंती और ट्राबल राइट्स डे पर अखिल भारतीय आदिवासी विकास परिषद की ओर से रांची में आयोजित विचार गोष्ठी में झारखंड सरकार के वित्त मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव की ओर से ‘पायोनियर इन इस्टब्लिसिंग रुरल डिजिटल लाइब्रेरीज फॉर द अंडर प्रिवेलेज ट्राइबल चिल्ड्रेन’अवार्ड प्रदान किया गया। संजय कच्छप कोल्हान के दो दर्जन से ज्यादा स्थानों में डिजिटल लाइब्रेरी स्थापित करने में मुख्य नेतृत्वकर्ता की भूमिका निभा रहें हैं।
लाइब्रेरी का लाभ उठा रहे मेधावी छात्र
इब्रेरी का लाभ कई गरीब मेधावी विद्यार्थियों को मिल रहा है और इसके माध्यम से सरकारी नौकरियों में जा चुके हैं। इन्हीं उपलब्धियों को देखते हुए उन्हें सम्मानित किया गया है। वर्ल्ड ट्राइबल डे में थाइलैंड, कनाडा, फिलिपिंस आदि देशों के आदिवासी प्रतिनिधियों ने विचार गोष्ठी में शिरकत की। मौके पर अखिल भारतीय आदिवासी विकास परिषद के अध्यक्ष सह झारखंड सरकार के पूर्व शिक्षा मंत्री गीताश्री उरांव, डॉ. प्रकाश उरांव, सुशील उरांव, प्रोफेसर इंदल पासवान, पुलिस सार्जेंट मेजर रांधो देवगम, डॉ. अभय सागर मिंज आदि उपस्थित थे
अगला प्लान चाईबासा में हॉस्टल खोलने का
दैनिक जागरण से बातचीत करते हुए संजय कश्यप ने बताया कि आगे भविष्य में उनकी योजना है कि मैट्रिक पास मेधावी एवं गरीब तबके के बच्चों को उच्च शिक्षा दिलाना। इसके लिए उन्होंने चाईबासा क्षेत्र में हॉस्टल खोलने का प्लान बनाया है, ताकि गरीब एवं होनहार बच्चे भी आगे चलकर देश का भविष्य बन सके।