Move to Jagran APP

संजीव सिंह हत्याकांड के आरोपित पर फाय¨रग में एक गिरफ्तार

परसुडीह थाना की पुलिस टीम ने जमीन कारोबारी संजीव सिंह की हत्या मामले के आरोपित चित्रू उर्फ चितूर सिंह सरदार पर रविवार शाम को हुई फाय¨रग के मामले में गोविंदपुर जोजोबेड़ा निवासी राजू पाठक को गिरफ्तार कर लिया। उसके सहयोगी परसुडीह सरजामदा निवासी अविनाश सिंह की तलाश जारी है। पुलिस ने उस पर गिरफ्तारी दबाव बनाने को उसके पिता तीर्थराज सिंह और भाई विक्रम सिंह को हिरासत में लिया था। बताया जाता है कि जुआ के वर्चस्व को लेकर घटना हुई है।

By JagranEdited By: Published: Tue, 06 Nov 2018 02:36 AM (IST)Updated: Tue, 06 Nov 2018 02:36 AM (IST)
संजीव सिंह हत्याकांड के आरोपित पर फाय¨रग में एक गिरफ्तार
संजीव सिंह हत्याकांड के आरोपित पर फाय¨रग में एक गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : परसुडीह थाना की पुलिस टीम ने जमीन कारोबारी संजीव सिंह की हत्या मामले के आरोपित चित्रू उर्फ चितूर सिंह सरदार पर रविवार शाम को हुई फाय¨रग के मामले में गोविंदपुर जोजोबेड़ा निवासी राजू पाठक को गिरफ्तार कर लिया। उसके सहयोगी परसुडीह सरजामदा निवासी अविनाश सिंह की तलाश जारी है। पुलिस ने उस पर गिरफ्तारी दबाव बनाने को उसके पिता तीर्थराज सिंह और भाई विक्रम सिंह को हिरासत में लिया था। बताया जाता है कि जुआ के वर्चस्व को लेकर घटना हुई है।

loksabha election banner

सिटी एसपी प्रभात कुमार ने पत्रकारों से बताया कि एक्टिवा को पुलिस ने घटनास्थल से कुछ दूरी पर बरामद किया था। डिक्की लॉक होने के कारण उसकी जांच नहीं हो पायी है। डिक्की खोलवाने के लिए कोर्ट में अर्जी दाखिल की गई है। शक है कि डिक्की में पिस्तौल और कारतूस हो सकता है। मालूम हो कि बावनगोड़ा छठ घाट और सोपोडेरा पुलिया के बीच खेत में चित्रू सिंह जुआ खेल रहा था। इसी दौरान अविनाश सिंह और राजू पाठक उसके करीब पहुंचे। पिस्तौल से तीन चक्र गोलियां चलाईं। एक गोली चित्रू सिंह सरदार को कमर के बांयी ओर जा लगी। उसे टीएमएच में दाखिल कराया गया।

संजीव सिंह की हत्या का बदला लेने को की गई फाय¨रग

चित्रू पर फाय¨रग संजीव सिंह की हत्या का बदला लेने को की गई थी। गोली मारने वाला अविनाश सिंह मारे गए संजीव सिंह का भतीजा है। 12 मई 2016 को दुबराज नाग, चित्रू सिंह सरदार समेत सात लोगों ने संजीव सिंह की बारीगोड़ा रेलवे क्रांसिग के पास गोली मारकर हत्या कर दी थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.