मालिकाना के मुद्दे पर सियासत की रोटी सेंकने की कसरत, कांग्रेस भी रेस Jamshedpur News
विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस झाविमो और झामुमो एकबार फिर मालिकाना के मुद्दे पर भाजपा को घेरने की जुगत लगा रही है। कांग्रेस ने तो बजाब्ता पदयात्रा की शुरुआत कर दी है।
जमशेपुर, जेएनएन। लोकसभा चुनाव हो या विधानसभा चुनाव जमशेदपुर में मालिकाना का मुद्दा जरूर उछलता है। दरअसल, जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में सियासत मालिकाना के मुद्दे के इर्द-गिर्द ही घूमती है। आज की तारीख में मुख्यमंत्री की कुर्सी संभाल रहे रघुवर दास की ताकत भी मालिकाना का का मुद्दा ही रहा है। हालांकि, 86 बस्तियों को मालिकाना अबतक नहीं मिल पाया है। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस, झाविमो और झामुमो एकबार फिर मालिकाना के मुद्दे पर भाजपा को घेरने की जुगत लगा रही है। कांग्रेस ने तो बजाब्ता पदयात्रा की शुरुआत कर दी है।
मालिकाना हक को लेकर पदयात्रा की कड़ी में बागबेड़ा और टाटानगर क्षेत्र में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुन्ना शर्मा के नेतृत्व में पदयात्रा की। इस दौरान मीडिया से मुखातिब मुन्ना शर्मा ने कहा कि सभी नेताओं ने मालिकाना हक देने के नाम पर केवल लोगों को ठगा है। पदयात्रा के दौरान रेल भूमि पर बसी बस्ती संजय नगर, ट्राफिक कॉलोनी, किताडीह ग्वालापट्टी, पोस्तुनगर, रामनगर, गॉधीनगर को मालिकाना हक देने, 24 घंटे बिजली आपूर्ति करने, शुद्ध पानी की सप्लाई करने, सड़क नाली का मरम्मत करने के अलावा बंद हो रही कंपनी और बेरोजगारी के मुद्दों को उठाया गया। पदयात्रा के बाद डीबी चौक सभा हुई। इसके बाद पदयात्रा लाल बिल्डिंग चौक होते हुए ट्राफिक सुभाष चौक पहुंच कर समाप्त हुई।
पदयात्रा मेंं ये रहे शामिल
पदयात्रा में जिला उपाध्यक्ष संजय सिंह आजाद, राकेश साहू प्रदेश सचिव युवा कांग्रेस डॉ मंजुरानी, ओम प्रकाश, थाना क्षेत्रीय अध्यक्ष सीनू राव टाटानगर, विपिन ठाकुर बागबेडा, आशीष ठाकुर जमशेदपुर ग्रामीण, सविया राय, राजेन्द्र राव, प्रमोद मिश्रा, अधिवक्ता संजय कुमार, मुकेश झा, एस आर के कमलेश, पार्वती शर्मा, हरेराम झा, मुकेश कुमार, नरेश कुमार, अरविंद कुमार, हारून खान, सनोज कुमार, सतीश कुमार, राकेश कुमार शामिल थे।