जमशेदपुर वीमेंस कॉलेज में एक हजार छात्राएं एक साथ कर सकेंगी ऑनलाइन कक्षाएं
Jamshedpur Womens College.इस साफ्टवेयर से कक्षाएं लेना उन्हें रिकॉर्ड करना अनुश्रवण करना फीडबैक लेना असेसमेंट करना उपस्थिति लेना जैसी गतिविधियां ऑनलाइन संचालित होंगी। इसमें एक ही समय पर एक हजार तक छात्राओं की कक्षाएं ऑनलाइन आयोजित हो सकेंगी।
जमशेदपुर, जासं। कोविड-19 के दौर में अबाधित और गुणवत्तापूर्ण ऑनलाइन कक्षाएं, आंतरिक मूल्यांकन व कंटेंट मैनेजमेंट के लिहाज से वीमेंस कॉलेज में मंगलवार को सभी स्थाई, संविदा व अतिथि शिक्षक-शिक्षिकाओं के लिए ओरिएंटेशन सत्र का आयोजन किया गया।
केयू की पूर्व कुलपति और वीमेंस कॉलेज की प्राचार्या प्रोफेसर (डा.) शुक्ला महांती ने बताया कि कॉलेज ने सिस्को वेबेक्स साफ्टवेयर को क्रय करके कॉलेज की आवश्यकताओं के अनुसार कस्टमाईज कराया है। इस साफ्टवेयर से कक्षाएं लेना, उन्हें रिकॉर्ड करना, अनुश्रवण करना, फीडबैक लेना, असेसमेंट करना, उपस्थिति लेना जैसी गतिविधियां ऑनलाइन संचालित होंगी। इसमें एक ही समय पर एक हजार तक छात्राओं की कक्षाएं ऑनलाइन आयोजित हो सकेंगी। साइबर सिक्यूरिटी की दृष्टि से भी यह एक सुरक्षित साफ्टवेयर है। ओरिएंटेशन से सभी शिक्षक व शिक्षिकाएं लाभान्वित हुए हैं। छुट्टियों के बाद इसका प्रयोग करते हुए कक्षाएं सुनिश्चित की जाएंगी।