एक और मरीज में डेंगू की पुष्टि
संवाद सहयोगी, जमशेदपुर : शहर के अलग-अलग अस्पतालों में डेंगू व जापानी इंसेफ्लाइटिस के संदिग्ध मरीज
By Edited By: Published: Sat, 06 Aug 2016 02:48 AM (IST)Updated: Sat, 06 Aug 2016 02:48 AM (IST)
संवाद सहयोगी, जमशेदपुर : शहर के अलग-अलग अस्पतालों में डेंगू व जापानी इंसेफ्लाइटिस के संदिग्ध मरीज भर्ती हैं। सर्विलांस विभाग ने कुल छह डेंगू पीड़ितों के खून के नमूने जांच को एमजीएम कॉलेज स्थित माइक्रोबायोलॉजी विभाग को भेजा था। शुक्रवार को आई रिपोर्ट में एक मरीज में डेंगू होने की पुष्टि हुई। यह मरीज साकची स्थित गरमनाला निवासी है। इसका इलाज टेल्को स्थित टाटा मोटर्स अस्पताल में चल रहा है। जिला सर्विलांस पदाधिकारी डॉ. साहिर पॉल ने बताया कि रिपोर्ट में छह मरीजों में से एक को ही डेंगू होने की पुष्टि हुई है। उन्होंने लोगों को डेंगू के प्रति जागरूक होने की अपील की है। इसके पूर्व चार मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई थी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें