पूर्वी सिंहभूम के घाटशिला इलाके में प्रतिबंधित मांस के साथ एक गिरफ्तार, Jamshedpur News
घाटशिला अनुमंडल क्षेत्र के मऊभंडार ओपी अंतर्गत कुतलूडीह रेलवे फाटक के समीप एक व्यक्ति को 18 किलोग्राम प्रतिबंधित मांस के साथ पकड़ा गया।
By Rakesh RanjanEdited By: Published: Fri, 06 Sep 2019 11:21 AM (IST)Updated: Fri, 06 Sep 2019 11:21 AM (IST)
गालूडीह (पूर्वी सिंहभूम), जेएनएन। लाख सख्ती के बाद भी पूर्वी सिंहभूम जिले में प्रतिबंधित मांस का कारोबार थम नहीं रहा है। शुक्रवार को घाटशिला अनुमंडल क्षेत्र के मऊभंडार ओपी अंतर्गत कुतलूडीह रेलवे फाटक के समीप एक व्यक्ति को 18 किलोग्राम प्रतिबंधित मांस के साथ पकड़ा गया।
घाटशिला थाना के एसआई ने गुप्त सूचना के आधार पर मोहिउद्दीन मल्लिक को पकड़ा। वह फूलपाल गांव का रहनेवाला है। मोहिउद्दीनन मोपेड से प्रतिबंधित मांस लेकर जा रहा था। उसे हिरासत में लेकर ओपी लाया गया और पूछताछ की गई। उसने बताया कि वह अर्से से यह कारोबार कर रहा है। पुलिस उसे कोर्ट में पेश करने की तैयारी कर रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें