JJ Irani Death : मजदूर नेता वीजी गोपाल की हत्या पर विधि व्यवस्था पर जेजे इरानी ने उठाया था सवाल
JJ Irani वहीं वीजी गोपाल की हत्या के बाद टाटा स्टील के प्रबंध निदेशक रहे जेजे इरानी ने जमशेदपुर की विधि व्यवस्था पर सवाल खड़े किए थे। विधि व्यवस्था नियंत्रण को लेकर शांति मार्च निकाला था। जमशेदपुर के एसपी परवेज हयात हुआ करते थे...
जमशेदपुर : टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष कदमा वीजी गोपाल की हत्या और उनके अंगरक्ष्क मदन प्रसाद की अपराधियों ने 14 अक्टूबर 1993 को बिष्टुपुर टाटा वर्कर्स यूनियन कार्यालय के सामने स्कूटर सवार अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। हत्या में पुलिस, सीआइडी और सीबीआइ की जाच हुई थी। कई नामी-गिरामी लोगों का नाम सामने आया था।
हत्या के बाद निकाला था शांति मार्च
वहीं वीजी गोपाल की हत्या के बाद टाटा स्टील के प्रबंध निदेशक रहे जेजे इरानी ने जमशेदपुर की विधि व्यवस्था पर सवाल खड़े किए थे। विधि व्यवस्था नियंत्रण को लेकर शांति मार्च निकाला था। जमशेदपुर के एसपी परवेज हयात हुआ करते थे। विधि व्यवस्था पर सवाल खड़ा किए जाने पर बिहार के तत्कालीन मुख्यमंत्री लालू प्रसाद ने जमशेदपुर में डाक्टर अजय कुमार को एसपी प्रतिनियुक्त किया था।
सीबीआइ को सौंपी थी हत्याकांड की जांच
हत्याकांड की जांच सीबीआइ को सौंपी गई थी। वहीं वीजी गोपाल हत्याकांड में सीबीआइ की अदालत ने प्रणव जेना, ललित चंद्र विश्वास, अमरेंद्र कुमार सिंह और मुन्ना शर्मा को दोषी पाते हुए 25 जून 2006 को आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। बाद में मुन्ना शर्मा मामले से बरी हो गया था। हत्या क्यों और किसने कार्रवाई आज तक इसका पर्दाफाश नहीं हो पाया। हत्या की एक चर्चा ही रह गई।
बन्ना गुप्ता ने जताया शोक
झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने डा. जेजे ईरानी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि टाटा स्टील के पूर्व एमडी डॉ जेजे ईरानी के निधन की दुखद सूचना मिली, मेरे उनके साथ आत्मीय संबंध रहे हैं, एक कुशल प्रशासक और बेहतरीन नेतृत्वकर्ता के रूप में वे सदैव याद किए जायेंगे, ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और परिजनों को दुख सहने का साहस दें।