विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 16, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jharkhand: मंत्री बन्ना गुप्ता के आरोपों पर जुस्को प्रबंधन ने कहा- मंत्री जी हमारे लिए सबसे आदरणीय

By Rakesh RanjanEdited By:
Published: Tue, 16 Nov 2021 05:35 PM (IST)

जुस्को के एमडी तरुण डागा ने मंत्री बन्ना गुप्ता के सवालों पर नो कमेट्स कह दिया। कैप्टन धनंजय मिश्रा ने ...और पढ़ें

मीडिया को संबोधित करते जुस्को के एमडी तरुण डागा। जागरण
मीडिया को संबोधित करते जुस्को के एमडी तरुण डागा। जागरण

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : दो दिन पहले 14 नवंबर को झारखंड के स्वास्थ्य सह आपदा प्रबंधन मंत्री सह जमशेदपुर पश्चिम के विधायक बन्ना गुप्ता ने प्रेस कांफ्रेंस किया था। जिसमें उन्होंने टाटा स्टील और टाटा स्टील यूटिलिटीज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर सर्विसेज लिमिटेड (पूर्व में जुस्को) की कार्य प्रणाली पर कई सवाल खड़ा किये थे। आरोप लगाया था कि शहरी क्षेत्र में भी गंदगी का अंबार लगा रहता है। जुस्को प्रबंधन पार्क का भी व्यवसायीकरण कर रहा है। 59 सबलीज और जमीन की प्रकृति बदलने का आरोप लगाया था। जुस्को प्रबंधन की ओर से एमडी तरुण डागा, वरीय महाप्रबंधक (झारखंड बिजनेस) कैप्टन धनंजय मिश्रा और महाप्रबंधक (पावर सप्लाई) वीपी सिंह द्वारा मंगलवार शाम बेल्डीह क्लब में प्रेस कांफ्रेंस आयोजित किया गया था।

उम्मीद थी कि जुस्को प्रबंधन मंत्री बन्ना गुप्ता द्वारा उठाए गए सवालों का सिलसिलेवार जवाब देगी। लेकिन जुस्को एमडी तरुण डागा ने मंत्री के सवालों पर नो कमेट्स कह दिया। कैप्टन धनंजय मिश्रा ने कहा कि मंत्री जी हमारे लिए सबसे आदरणीय हैं। उनके द्वारा उठाए गए सवालों पर हम कुछ नहीं कहेंगे। हालांकि इस दौरान जुस्को एमडी ने पिछले दो-तीन वर्षों में शहर में हुए विकास कार्यो के संबंध में विस्तार से जानकारी दी।

दो-तीन वर्षों में काफी हुए विकास कार्य

जुस्को एमडी ने अपने संबोधन में बिंदुवार शहर में हुए पार्क व सड़क निर्माण, ट्री बैंक, पेयजल का नेटवर्क कनेक्शन, बिजली आपूर्ति, जंगल ट्रेल सहित सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने बताया कि जमशेदपुर को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए हम प्रयास कर रहे हैं। यह हम सभी शहरवासियों और जिला प्रशासन के सहयोग का ही नतीजा है कि स्वच्छ भारत सर्वेच्छ में 66 से 13वें स्थान पर पहुंच चुके हैं। उन्होंने बताया कि अगले दो वर्षों में टाटा स्टील द्वारा सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के तहत सार्थक पहल की जा रही है। जिसकी मदद से हर दिन 200 मैट्रिक टन ठोस कचरे का निस्तारण होगा।