Move to Jagran APP

जमशेदपुर के बागबेड़ा के हरहरगुट्टू में वृद्ध ने फांसी लगा कर ली खुदकुशी

बागबेड़ा थाना क्षेत्र के हरहरगुट्टू नया बस्ती निवासी ईश्वर मंडल ने घर के बाहर छज्जे के पास निकले रॉड में रस्सी के सहारे फंदे से लटक गया। यह देख उसके भाड़ेदार ने शोर मचाया। स्वजन और स्थानीय लोग एकजुट हुए। उसे चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Tue, 20 Jul 2021 05:50 PM (IST)Updated: Tue, 20 Jul 2021 05:50 PM (IST)
जमशेदपुर के बागबेड़ा के हरहरगुट्टू में वृद्ध ने फांसी लगा कर ली खुदकुशी
शारीरिक तकलीफ के चलते ही वृद्ध ने फांसी लगा ली है।

जमशेदपुर : बागबेड़ा थाना क्षेत्र हरहरगुट्टू नया बस्ती निवासी ईश्वर मंडल ने घर के बाहर छज्जे के पास निकले रॉड में रस्सी के सहारे सोमवार को फंदे से लटक गया। यह देख उसके भाड़ेदार ने शोर मचाया। स्वजन और स्थानीय लोग एकजुट हुए। उसे फंदे से उतार खासमहल सदर अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। मृतक मूढ़ी बेचने का काम करता था। पिछले कई दिनों से बीमार था। स्वजनों के अनुसार शारीरिक तकलीफ के चलते ही वृद्ध ने फांसी लगा ली है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।बिष्टुपुर में दो पक्ष में मारपीट, दो घायलजागरण संवाददाता, जमशेदपुर : बिष्टुपुर थाना क्षेत्र गुरुद्वारा के पास दो पक्ष में आपस में मारपीट हाे गई। एक-दूसरे पक्ष पर जानलेवा हमले किए गए।. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों पक्ष से घायल दो लोगों को एमजीएम अस्पताल में दाखिल कराया। धतकीडीह निवासी आसिफ ने बताया कि वह सोशल मीडिया पर वीडियो बनाकर पोस्ट करता है। कदमा सोनारी लिंक रोड पर वो वीडियो बना रहा था। वहां मौजूद कुछ युवक नशा कर रहे थे। उसे युवकों ने बुलाया। मारपीट कर मोबाइल की छिनतई कर ली। विरोध किया तो सभी ने उसकी पिटाई कर दी और गले से चेन छीनकर फरार हो गए। उसके साथियों ने पीछा कर बिष्टुपुर में पकड़ा जहां दोबारा युवकों ने उसकी पिटाई कर दी। दूसरे पक्ष के घायल आरिफ ने बताया लिंक रोड में वह बैठा था इतने में एक युवक ने उसके पास आकर तंबाकू मांगी। इसी बात को लेकर युवक ओर उसके साथियों ने उस पर हमला कर दिया। वह जान बचाकर भागा तो सभी ने उसका पीछा कर बिष्टुपुर में भी पिटाई कर दी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.