Fight Against Corona : अब मानकर चलिए कि सामने वाले को कोरोना है...तभी आप रहेंगे सुरक्षित Jamshedpur News
Fight Against Corona. पूर्वी सिंहभूम जिले के करीब 60 फीसद संक्रमित लोगों में कोरोना के लक्षण सामने नहीं आए हैं। ऐसे में सुरक्षित रहने के लिए अपना बचाव आपको खुद ही करना होगा।
By Rakesh RanjanEdited By: Published: Tue, 30 Jun 2020 04:42 PM (IST)Updated: Tue, 30 Jun 2020 04:42 PM (IST)
जमशेदपुर, जासं। Fight Against Corona अब यह मानकर चलिए कि सामने वाले को कोरोना है....तभी आप सुरक्षित रहेंगे। क्योंकि आपको दुकानों के बाहर न तो गोलाकार निशान मिलेगा और न ही मास्क व सैनिटाइजर का इस्तेमाल करते लोग दिखेंगे। हम, सबकुछ भूलते जा रहे हैं...पर कोरोना अभी जिंदा है।
साकची बाजार में भीड़ उमड़ रही है। यहां न तो शारीरिक दूरी का ख्याल रखा जा रहा और न ही मास्क पहनकर लोग आए थे। बिष्टुपुर बाजार में भी कुछ इसी तरह का दृश्य रहा। मानगो सब्जी बाजार में आदमी के साथ-साथ जानवर भी नजर आए। गंदगी भी थी। इस तरह की भारी गलती अगर हमलोग करेंगे तो फिर कोरोना होने से कोई नहीं रोक सकता है। कोरोना वायरस की पहुंच अब गली-मुहल्लों तक हो गई है। ऐसे में आपको पहले से ज्यादा सावधान होने की जरूरत है। घर से निकलें तो मास्क पहनकर। घर जाने के बाद सबसे पहले हाथ धोएं या सैनिटाइज करें, इसके बाद ही घर का कोई सामान छुएं। यह जरूरी है, क्योंकि पूर्वी सिंहभूम जिले के करीब 60 फीसद संक्रमित लोगों में कोरोना के लक्षण सामने नहीं आए हैं। ऐसे में सुरक्षित रहने के लिए अपना बचाव आपको खुद ही करना होगा। पूर्वी सिंहभूम जिले में अबतक 367 कोरोना मरीजों की पुष्टि हो चुकी है।
जब पहला मरीज मिला तो मचा था हड़कंप
12 मई, 2020 को चाकुलिया में एक साथ दो कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले थे। दोनों ही कोलकाता से लौटे थे। इसके बाद पूरे जिले में हड़कंप मच गया। उस वक्त आप-हम सब डर गए थे। लोगों ने घरों से निकलना बंद कर दिया था। तब हर व्यक्ति मास्क लगाने लगा था। तो आज क्या हुआ, जब आंकड़ा 367 तक पहुंच गया? क्या हम इस भ्रम में हैं कि कोरोना जीत गया? या हम अपनी आदत नहीं बदलेंगे। वहीं, जिला प्रशासन ने चेकनाका पर चेङ्क्षकग टाइट कर दिया। कुछ जरूरी खुलने वाली दुकानों के बाहर दो गज की दूरी पर गोलाकार के निशान लगाए हुए थे। लेकिन अब वह सारे निशान मिट चुके हैं।
इस तरह हो रही चूक
लॉकडाउन 1.0 में केंद्र सरकार ने समूचे देश में लॉकडाउन किया, क्योंं? ताकि जो जहां है वहीं रहे। एक-दूसरे के संपर्क में न आए। सबने पूरा साथ दिया। हर नियम का पालन किया। देश में जनता कफ्र्यू लगा। फिर लॉकडाउन 2.0, 3.0 और 4.0 आए और समय के साथ परिस्थितियां बदलने लगी। आर्थिक हालात को सुधारने के लिए कुछ रियायतें मिलने लगीं। मगर, आज इन्हें शर्तों का, नियमों का पालन नहीं हो रहा है।
हम क्या भूल गए
- बाजारों में भीड़ उमड़ रही है। शारीरिक दूरी का ख्याल हम नहीं रख पा रहे हैं।
- अधिकांश दुकानों पर सैनिटाइजर नहीं रखा जा रहा। दुकानों के आगे गोलाकार के निशान भी मिट गए।
- पहले 100 प्रतिशत लोग मास्क लगाते थे, मगर अब संख्या घट गई है। मास्क लगाना बंद कर दिया है।
- बेवजह सड़कों पर लोग निकल रहे हैं। रिश्तेदारों के यहां भी लोग आने-जाने लगे हैं। हम भूल गए कि कोरोना जिंदा है।
- घर में जाकर अब सीधे अपनों से मिलना-जुलना शुरू हो गया है। ये भूल गए कि घरों में बुजुर्ग हैं और बच्चे हैं। जिन्हें वायरस से बचाना है।
- बाहर घंटों घूमने के बाद घर जाकर अब बहुत कम लोग होंगे जो कपड़े बदलते होंगे। पैर-हाथ धोते होंगे। स्नान करते होंगे।
ये कहते चिकित्सक
कोरोना को लेकर हम सभी को अलर्ट होने की जरूरत है। पहले मरीजों की संख्या कम थी। अब लगातार बढ़ रही है। ऐसे में कोई भी लक्षण या दूसरे परदेशों से लौटे हैं तो उसकी जानकारी विभाग को दें। ताकि जांच कर आगे की कार्रवाई की जा सकें।
- डॉ. एके लाल, प्रदेश उपाध्यक्ष, आइएमए।
- तिथि मरीज की संख्या
- 12 मई - 02
- 14 मई - 01
- 15 मई - 01
- 18 मई -01
- 19 मई - 01
- 20 मई -09
- 21 मई -01
- 22 मई -01
- 23 मई -03
- 24 मई -04
- 25 मई - 01
- 26 मई - 01
- 27 मई - 03
- 28 मई -07
- 29 मई -15
- 30 मई - 43
- 31 मई -11
नोट 31 मई तक कुल मरीजों की संख्या- 106
- 01 जून- 09
- 02 जून - 09
- 03 जून- 09
- 04 जून- 15
- 05 जून- 15
- 06 जून- 08
- 07 जून -08
- 08 जून- 04
- 09 जून- 10
- 10 जून - 07
- 11 जून- 10
11 दिन में कुल मरीजों की संख्या- 107
- 12 जून- 04
- 13 जून-13
- 14 जून- 14
- 15 जून-21
- 16 जून - 01
- 17 जून- 06
- 18 जून -02
- 19 जून-05
- 20 जून -26
10 दिन में कुल मरीज मिले -95
- 21 जून - 14
- 22 जून - 06
- 23 जून - 13
- 24 जून - 02
- 25 जून - 08
- 26 जून - 02
- 27 जून - 10
- 28 जून - 04
8 दिन में कुल मरीज मिले-59
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें