पूर्वी सिंहभूम के 36 हाई स्कूलों में एक भी शिक्षक नहीं, सात में मात्र एक शिक्षक
पूर्वी सिंहभूम के 36 हाई स्कूल ऐसे है जहां एक भी शिक्षक नहीं है। सिर्फ यही नहीं जिला स्कूल में भी शिक्षक नहीं है वहां प्रतिनियुक्त शिक्षकों के भरोसे ही स्कूल चल रहा है।
By Rakesh RanjanEdited By: Published: Fri, 08 Mar 2019 01:25 PM (IST)Updated: Fri, 08 Mar 2019 01:25 PM (IST)
जमशेदपुर, जागरण संवाददाता। पूर्वी सिंहभूम जिला को आकांक्षी योजना में शामिल होने के बाद भी जिले में शिक्षकों की भारी कमी है। यहां 36 हाई स्कूल ऐसे है जहां एक भी शिक्षक नहीं है। सिर्फ यही नहीं जिला स्कूल में भी शिक्षक नहीं है, वहां प्रतिनियुक्त शिक्षकों के भरोसे ही स्कूल चल रहा है।
गंडानाटा, केंदाडांगरी, काड़ाडूबा सहित सात स्कूल ऐसे हैं, जहां एकमात्र शिक्षक से काम चल रहा है। कई स्कूलों में तो विज्ञान के शिक्षक भी नहीं है। फिर भी पढ़ाई हो रही है। हाईस्कूलों में लगी स्मार्ट क्लास ने छात्रों के बीच पढऩे की रुचि बढ़ा दी है। पूर्वी सिंहभूम जिले के 1597 स्कूल में 1 लाख 87 हजार से अधिक छात्र पढ़ रहे हैं। प्राइमरी व मिडिल स्कूल में शिक्षकों की काफी कमी है। हालांकि इन स्कूलों में पारा शिक्षक सहयोग कर रहे हैं।
मर्जर से पठन-पाठन में हुई सुविधा
पूर्वी सिंहभूम जिला में लगभग 400 स्कूलों का मर्जर कर दिए जाने से पठन-पाठन में थोड़ी सी सुविधा हुई है। मर्जर होने वाले स्कूलों में शिक्षकों को मर्ज किया गया है। इस कारण बच्चों की संख्या अधिक होने के बावजूद भी यहां कोई दिक्कत नहीं है।
स्कूलों की चारदीवारी न होने से परेशानी
पूर्वी सिंहभूम जिला में 150 से अधिक स्कूल ऐसे है जिनकी चारदीवारी अब तक नहीं है। आंकड़ों के अनुसार 350 से अधिक भवन जर्जर है। इस कारण स्कूली बच्चों व शिक्षकों को परेशानी हो रही है।
स्कूल - छात्र संख्या
- प्राइमरी : 955 - 48785
- मिडिल : 495 - 90568
- हाई स्कूल : 147 - 47757
स्वीकृत शिक्षक - कार्यरत शिक्षक
- प्राइमरी व मिडिल - 4701 - 3104
- हाई स्कूल - 750 - 292
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें