Move to Jagran APP

12 को जमशेदपुर शहर में रहेगी नो एंट्री, सिर्फ आयेंगी यात्री बसें Jamshedpur News

बकरीद के मद्देनजर 12 अगस्त को सुबह छह से रात 11 बजे तक जमशेदपुर शहर में नो इंट्री की व्यवस्था रहेगी। यात्री बसों को छोड़कर शेष कोई भी बड़े वाहन की इंट्री नहीं होगी।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Fri, 09 Aug 2019 03:39 PM (IST)Updated: Sat, 10 Aug 2019 11:25 AM (IST)
12 को जमशेदपुर शहर में रहेगी नो एंट्री, सिर्फ आयेंगी यात्री बसें Jamshedpur News
12 को जमशेदपुर शहर में रहेगी नो एंट्री, सिर्फ आयेंगी यात्री बसें Jamshedpur News

जमशेदपुर, जेएनएन। बकरीद के मद्देनजर 12 अगस्त को सुबह छह से रात 11 बजे तक जमशेदपुर शहर में नो इंट्री की व्यवस्था रहेगी। यात्री बसों को छोड़कर शेष कोई भी बड़े वाहन की इंट्री नहीं होगी। ट्रैफिक डीएसपी शिवेन्द्र कुमार के अनुसार जमशेदपुर से सटे सीमावर्ती थाना की पुलिस को भारी वाहनों की इंट्री सिटी में नहीं हो इसका ध्यान रखें।

loksabha election banner

इधर, सिटी में बकरीद पर सुरक्षा और विधि व्यवस्था को लेकर पुलिस की तैयारी जारी है। थानों में शांति समिति सदस्यों के साथ बैठकें की जा रही है। आजाद नगर इलाके में बकरीद का त्योहार शांतिपूर्ण तरीके से मनाया जाएगा। इसे लेकर गुरुवार को आजाद नगर थाने में सिटी एसपी सुभाष चंद्र जाट के नेतृत्व में शांति समिति की बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में त्योहार को लेकर स्थानीय लोगों की शिकायतें सुनी गईं और उन्हें हल करने का भरोसा दिलाया गया। संचालन शांति समिति के मुख्तार आलम खान ने किया।

सिटी एसपी किए गए सम्मानित

बैठक की शुरुआत में नागरिकों ने पिछले दिनों बच्चा चोर के मामले को ढंग से संभालने के लिए सिटी एसपी को सम्मानित किया। सिटी एसपी ने भी बच्चा चोरी की घटना के बाद माहौल को शांतिपूर्ण बनाने में आजाद नगर के बुद्धिजीवियों की तारीफ की। मानगो नगर निगम के सफीउर्रहमान ने कहा कि बकरीद के दिन जगह-जगह गड्ढे किए जाएंगे। लोग कुर्बानी के बाद के अवशेष इन्हीं गड्ढों में डालें। बैठक में ताहिर हुसैन, शेख बदरुद्दीन, सुहेल अख्तर, अख्तर अली, नौशाद आलम, मो. शफीक, अभिनव कुमार सिन्हा, जावेद अहमद आदि थे।

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.