भाजपा प्रवक्ता अभय सिंह के बड़े भाई निर्भय सिंह का निधन, अयोध्या आंदोलन में पिता के साथ की थी कारसेवा
भाजपा प्रवक्ता अभय सिंह के बड़े भाई और सामाजिक कार्यकर्ता निर्भय सिंह का शुक्रवार को जमशेदपुर में दिल का दौरा ...और पढ़ें

भाजपा प्रवक्ता अभय सिंह के भाई निर्भय सिंह का निधन।
HighLights
भाजपा प्रवक्ता अभय सिंह के भाई निर्भय सिंह का निधन।
जमशेदपुर में दिल का दौरा पड़ने से हुआ आकस्मिक निधन।
जागरण संवाददाता, जमशेदपुर। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अभय सिंह के बड़े भाई और सामाजिक कार्यकर्ता निर्भय सिंह का शुक्रवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया।
सुबह सीने में तेज दर्द और घबराहट की शिकायत के बाद उन्हें आनन-फानन में बिष्टुपुर स्थित टाटा मुख्य अस्पताल (टीएमएच) ले जाया गया, जहां आईसीयू में उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके असामयिक निधन की खबर फैलते ही शहर के सामाजिक, धार्मिक और राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई।

सुबह बिगड़ी तबीयत, टीएमएच में तोड़ा दम
परिजनों के अनुसार, शुक्रवार सुबह काशीडीह स्थित आवास पर निर्भय सिंह की तबीयत अचानक बिगड़ गई। उन्हें तत्काल टीएमएच की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की विशेष टीम ने उन्हें बचाने का भरसक प्रयास किया, लेकिन हृदयाघात गंभीर होने के कारण उन्हें बचाया नहीं जा सका। दोपहर में उनके निधन की आधिकारिक पुष्टि होते ही अस्पताल परिसर से लेकर काशीडीह आवास तक लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।
पिता की विरासत को बढ़ाया आगे, अयोध्या आंदोलन से था गहरा नाता
निर्भय सिंह जमशेदपुर के प्रतिष्ठित सामाजिक व धार्मिक परिवार से ताल्लुक रखते थे। वे विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के पूर्व जिलाध्यक्ष दिवंगत ठाकुर धुरंधर सिंह के पुत्र थे। तीन भाइयों में अभय सिंह और दिलीप सिंह के साथ मिलकर उन्होंने सामाजिक कार्यों में हमेशा अग्रणी भूमिका निभाई।
वर्ष 1992 के अयोध्या राम जन्मभूमि आंदोलन में वे अपने पिता ठाकुर धुरंधर सिंह के साथ कारसेवा करने अयोध्या पहुंचे थे। उस दौरान हुए घटनाक्रमों के बाद उन्हें महीनों कानूनी संघर्ष का भी सामना करना पड़ा था।
काशीडीह दुर्गोत्सव और सामाजिक गतिविधियों के रहे रीढ़
शहर की पहचान बन चुके ठाकुर प्यारा सिंह-धुरंधर सिंह क्लब, काशीडीह के वे लंबे समय से अध्यक्ष थे। उनके नेतृत्व में क्लब का भव्य दुर्गा पूजा पंडाल और महाभोग का आयोजन पूरे कोल्हान में ख्याति प्राप्त कर चुका है।
सामाजिक मुद्दों पर निर्भीक राय रखने वाले निर्भय सिंह अपने भाई अभय सिंह के हर राजनीतिक और सामाजिक अभियान में उनके सबसे मजबूत संबल रहे। उनके निधन पर विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं, सामाजिक संगठनों और शहरवासियों ने गहरा शोक जताया है।
विधायक पूर्णिमा साहू ने दी सांत्वना

निर्भय सिंह के देहांत की खबर पर कर आवास में अभय सिंह को सांत्वना देने विधायक पूर्णिमा साहू पहुंची।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।